फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Yamuna issue will resonate in the meeting of Teerth Purohit Mahasabha

तीर्थ पुरोहित महासभा की बैठक में गूंजेगा यमुना का मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Yamuna issue will resonate in the meeting of Teerth Purohit Mahasabha
मथुरा। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की आगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यमुना और कश्मीर के हिंदू मंदिरों की चिंताजनक स्थिति पर चर्चा होने जा रही है। बिहार के गया में होने वाली बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

यमुना छट को लेकर होने जा रहे आयोजन की जानकारी देते हुए माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक और अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने बताया कि 7 अप्रैल को प्रात: 9 बजे श्री यमुना जी का पूजन किया जाएगा। सायं 4 बजे यमुना प्रदूषण मुक्ति के लिए जन जागरण यात्रा आयोजित होगी। यह यात्रा रामघाट से प्रारंभ होकर बंगाली घाट, आर्य समाज, होलीगेट छत्ता बाजार होते हुए विश्राम घाट तक जाएगी। यमुना जी पर छप्पन भोग का आयोजन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीर्थ पुरोहित महासभा की राष्ट्रीय बैठक १२ अप्रैल से गया में होने जा रही है। इस बैठक में यमुना की वर्तमान स्थिति पर चर्चा होगी। इसके अलावा कश्मीर के हिंदू मंदिरों खासकर सिद्धपीठ स्थल की पुनर्स्थापना को लेकर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया की श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के साथ अन्य संस्था भी श्री यमुना जी के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाएंगे। पत्रकार वार्ता में संरक्षक गिरधारी लाल पाठक, कोषाध्यक्ष कमल चतुर्वेदी ,उपाध्यक्ष संजय एलपाइन, राजकुमार चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी व आशीष युवा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed