फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   wrestling chaimpionship in mathura

‘पाठ्यक्रम में शामिल होगी कुश्ती’

Wed, 03 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 03 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
wrestling chaimpionship in mathura
अखिल भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कुश्ती को लोकप्रिय बनाने के लिए यह स्कूलों में आरंभ कराया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


वृंदावन में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद सांसद ने पत्रकार वार्ता में बताया कि ओलंपिक में हमारे पहलवान और अधिक पद जीतकर लाएं, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पहलवानों के स्तर को सुधारने में धन की कमी नहीं आने देगी। इसका आश्वासन खेलमंत्री ने दिया है। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर पहलवान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर आता है तो उसे सम्मान के साथ नौकरी में भी स्थान मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में कुश्ती के हालात बहुत खराब हैं। राज्य सरकार पहलवानों के विकास के लिए कुछ नहीं कर रही है। इस अवसर पर भागवतवक्ता देवमुरारी बापू, अशोक पहलवान आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed