फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   wrestling chaimpionship in mathura

बेटियों ने कुश्ती में दिखाए दांव

Wed, 03 Feb 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 03 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
wrestling chaimpionship in mathura
परिक्रमा मार्ग स्थित आनंद धाम के समीप तीन दिवसीय उत्तरप्रदेश जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप बुधवार से प्रारंभ हो गई। जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में हो रही इस प्रतियोगिता में पहले दिन मेरठ, लखनऊ, संभल, गोंडा, हापुड़, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, बहराइच, बस्ती, प्रतापगढ़, मथुरा, बुलंदशहर आदि क्षेत्रों से आई लड़कियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


चैंपियनशिप का शुभारंभ भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह और कुंवर नरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उन्हाेंने कहा कि कुश्ती भारत का प्राचीन खेल है। बदलते समय के साथ कुश्ती के प्रति युवाओं का रुझान भले ही कम हुआ हो लेकिन आज भी कुश्ती ग्रामीण क्षेत्रों में लोकप्रिय है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर व्यापक प्रयास होने चाहिए। इसके बाद जूनियर महिला फ्री स्टाइल के अंतर्गत 44 किग्रा. वर्ग में दिव्या तोमर ने संतोषी को, 48 किग्रा. में दीक्षा तोमर ने अर्चना सोम को, 51 किग्रा. में आरजू तोमर ने पिंकी राठी को, 55 किग्रा. में जय समीन सोम ने इशिका तोमर को, 59 किग्रा. में पूजा तोमर ने सोनम निषाद को, 63 किग्रा. में पूजा यादव ने आंचल को, 67 किग्रा. में प्रीतम यादव ने भावना को और 72 किग्रा. में नीतू सिंह ने स्वीटी पोद्दार को हराकर विजय हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मथुरा संघ अध्यक्ष डा. हरिओम चतुर्वेदी, अशोक पहलवान, चंद्रमोहन चौधरी, हाकिम खलीफा, उमेश पहलवान, विनोद चतुर्वेदी, ओमप्रकाश, भगवत सिंह, धर्म सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed