फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Worship of Yamuna Chhath Maa Yamuna by milking

यमुना छठ मां यमुना का दुग्धाभिषेक कर किया पूजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
Worship of Yamuna Chhath Maa Yamuna by milking
वृंदावन। यमुना छठ विविध धार्मिक कार्यक्रम हुए। ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा के तत्वावधान में यमुना छठ शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व सुबह के समय यमुना किनारे केशीघाट पर सभा के पदाधिकारियों ने यमुना जी का विधि-विधान से पूजन किया। विप्रजनों ने दुग्धाभिषेक कर विश्व कल्याण की प्रार्थना एवं यमुना प्रदूषण मुक्ति में सहयोग का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शाम को परिक्रमा मार्ग स्थित पुरानी कालीदह से बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में चल रहे डोलों में पंडा सभा के निशान, यमुना जी का छविचित्र, भगवान गणेश, राधारानी, वृंदा देवी आदि चल रहे थे। इसके साथ ही शोभायात्रा में नाचती हुई काली भी चल रही थीं। शोभायात्रा नगर के दुसायत, मनीपाड़ा, बांकेबिहारी, पुराना शहर, अठखंभा, बनखंडी, अनाजमंडी, रेतिया बाजार आदि प्रमुख मार्गों से होती हुई केशीघाट पर जाकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

केशीघाट पर सभी श्रद्धालुओं ने एकत्र होकर मां यमुना की भव्य आरती वैदिक विधि-विधान से की। इस अवसर पर ब्रजवासी पंडा सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम, ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेशचंद्र शर्मा, ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक चंद्रलाल शर्मा, महासभा के अध्यक्ष महेश भारद्वाज, रामनारायण ब्रजवासी, सत्यभान शर्मा, डोरीलाल गौतम, विवेक गौतम, नंदकुमार पाठक, दयाशंकर शर्मा, सुभाष गौड़, राघव भारद्वाज, कृष्णचंद्र गौतम, वंशी तिवारी, योगेंद्र ब्रजवासी, गोविंद पचौरी, रविकांत गौतम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यमुना की दुर्दशा पर जताई चिंता
वृंदावन। धर्म रक्षा संघ ने यमुना छठ पर आयोजित विचार गोष्ठी में यमुना की दुर्दशा पर चिंता जाहिर की। राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि अब तक जो भी सरकारें आई हैं उन्होंने यमुना की दुर्दशा को सुधारने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए केवल नाम मात्र की लीपापोती कर यमुना को उसके हाल पर छोड़ दिया। संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज ने कहा कि ब्रजवासियों की आस्था का केंद्र यमुना महारानी को प्राचीन स्वरूप प्रदान करने की सरकार की मंशा नजर नहीं आती। राष्ट्रीय समन्वयक महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि आज केंद्र में हरियाणा में और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है इसके बावजूद यमुना में केवल नाले का गंदा पानी प्रवाहित हो रहा है यह बड़ा कष्ट का विषय है। इससे यमुना भक्तों की आस्था को चोट पहुंचती है, सरकार को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए ताकि यमुना अपने पुराने स्वरूप को प्राप्त कर सके। इस अवसर पर महामंत्री श्रीदास प्रजापति, गो सेवक विकास पंडित, रविकांत गौतम, गोविंद वल्लभ गौतम एडवोकेट, कृष्ण कुमार मिश्र, दीपेश गौतम, हरिप्रसाद, प्रशांत कुमार थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed