फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Worship of Shiva is very simple and easy.

Mathura News: शिव की उपासना बहुत ही सरल और सहज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Worship of Shiva is very simple and easy.
प्रख्यात कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा बोले- एक लोटा जल नित्य भोलेनाथ पर चढ़ाने से जीवन में आ सकता है बड़ा परिवर्तन
विज्ञापन

श्रीजी निकुंज काॅलोनी परिसर में शुरू हुई शिव महापुराण कथा, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण समेत बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसीकलां (मथुरा)। राजमार्ग स्थित श्रीजी निकुंज काॅलोनी परिसर में शुक्रवार से श्रीशिव महापुराण कथा का शुभारंभ हो गया। पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वालों ने कहा कि शिव की उपासना बहुत ही सरल और सहज है। एक लोटा जल नित्य चढ़ाने जैसा उपाय भी जीवन में बड़ा परिर्वतन ला सकता है। कथा में आचार्य के पहुंचते ही हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे।
पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि पहले तो शिव मंदिर में जाकर शिव का पूजन अर्चन करना चाहिए। यदि वो नहीं कर सकते हो तो मंदिर की देहरी पर माथा टेकना न भूलें। यदि यह भी न कर पाएं तो मंदिर के सामने खड़े होकर मंदिर के शिखर कलश का दर्शन करें। कहा कि जिस तरह से शंकर के डमरू से 14 माहेश्वर सूत्र निकले थे, जिनसे संस्कृत की वर्णमाला बनी। उसी तरह से एक मिनट भक्ति एक कदम में शरणागति जीवन में परिर्वतन की शुरुआत कर देती है।
विज्ञापन

कथा में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, मुख्य यजमान सुभाष चंद बासईयां, सौरभ अग्रवाल, कमल किशोर वार्ष्णेय, वेदप्रकाश गोयल, नरदेव चौधरी, दिव्यांश चौधरी, मनोज फौजदार, दिलीप बासईयां आदि ने आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कथा सुनने आते हैं लोग
पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि कथा में सभी प्रकार के लोग अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए आते हैं। जहां भक्त भक्ति और ज्ञान के लिए कथा में आते हैं वहीं नेता अपना प्रतिनिधित्व दिखाने के लिए और चोर चोरी के उद्देश्य से कथा में आते हैं।
---

ढोल-नगाड़ों के साथ पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
महा शिवपुराण सुनने को आए श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए अजीजपुर के युवाओं ने अनूठा आयोजन किया। ढोल-नगाड़ों और बीन की धुन से कथा आचार्य और श्रोताओं का स्वागत किया। उधर, श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए भी पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान अजीजपुर सेवा दल के करीब 25 से अधिक युवाओं की टीम ने यातायात व्यवस्था पर बेहतरीन कार्य किया। उधर, कथा प्रवक्ता पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वालों का करीब 51 किलो फूल बरसाकर स्वागत किया। सुक्कन लाल सैनी, देव शर्मा, विजय शर्मा, महेंद्र मास्टर, भगवत मास्टर, देवेंद्र मैथिल आदि थे।
----
आस्था ने सिखाया कथा और काम का समन्वय
कथा स्थल पर प्रदेश से ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों से आस्थावान पहुंचे। श्रद्धा के वशीभूत हो कथा स्थल पर पहुंचे लोग कार्य एवं कथा के बीच में समन्वय भी बनाते नजर आए। वर्क फ्राॅम होम का लाभ लेते हुए एक इंजीनियर कथा स्थल में कथा से पूर्व अपने लैपटाॅप पर काम करता नजर आया। भजन और लोगों की आवाजाही व जयघोष के बीच श्रद्धालु काम में तल्लीन दिखा। कई बार पूछने पर बताया कि वह अपना काम कर रहा है, जिसके बाद वह कथा सुनेेंगे।

---
जाम की चपेट में रहा हाईवे
महा शिवपुराण कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां तमाम व्यवस्थाओं के बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे व्यवस्थाएं घुटने टेकती नजर आईं। इसका हाईवे पर असर नजर आया। नतीजतन श्रद्धालुओं के सड़क पार करते समय हाईवे पर वाहन रोक दिए गए। वहीं कथा स्थल से एक किलोमीटर पूर्व और बाद तक वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed