फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   World welfare is possible only through Integral Human Philosophy: Bangra

एकात्म मानव दर्शन से ही विश्व का कल्याण : बांगड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
World welfare is possible only through Integral Human Philosophy: Bangra
दीप जलाकर मेला शुभारंभ करते विहिप के राष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल।
फरह। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेले के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बृहस्पतिवार को विहिप के राष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा ने कहा कि पंडितजी ने एकात्म मानव दर्शन का जो सिद्धांत दिया, उससे भारत ही नहीं विश्व का कल्याण समाहित है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार में मानव कल्याण निहित है। एकात्मक मानव दर्शन हजारों वर्षों से भारतवर्ष में प्रचलित है। सनातन धर्म ने हमको एक व्यवस्था प्रदान की है। हमारी संस्कृति में वैदिक सनातन धर्म हमारा आधार है।
विज्ञापन

उमा पीठाधीश्वर स्वामी रामदेवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानव दर्शन का सिद्धांत दिया। जब-जब कोई बड़ी क्रांति होती है तब हमारे बृज से ही होती है। राम मंदिर का आंदोलन तब पूर्ण हुआ जब इसमें बृजवासी, कथावाचक, ब्राह्मण, क्षत्रिय आदि सभी शामिल हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय गो सेवा प्रमुख अजित महापात्र ने कहा कि हिंदुस्तान में जन्म लेने वाला प्रत्येक व्यक्ति हिंदू है। आचार्य अतुल कृष्ण महाराज ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय की विचार धारा को अपनाकर ही भारत विश्व गुरु बनेगा। संचालन मंत्री मनीष अग्रवाल ने किया। मेला अध्यक्ष सोहनलाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर नरेंद्र पाठक, नीरज गर्ग, आचार्य बिजेंद्र नागर, योगेश आवा, शिवकुमार शर्मा, श्रवण कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, अशोक शर्मा, सुरेश तरकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed