{"_id":"09044394fc087ae33aa03e00b8641d02","slug":"workshop-in-gla-university-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोधार्थियों ने जाना ‘रिफ्रेंस मैनेजमेंट टूल मेन्डले’ का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोधार्थियों ने जाना ‘रिफ्रेंस मैनेजमेंट टूल मेन्डले’ का महत्व
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Sat, 24 Oct 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएलए विश्वविद्यालय में सेंट्रल लाइब्रेरी के माध्यम से ‘नेशनल वर्कशॉप ऑन रिफ्रेन्स मैनेजमेंट टूल यूजिंग मेन्डले तथा हाउ टू एवॉइड प्लेग्रिज्म’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें यूपी, एमपी, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, बिहार सहित कई राज्यों के करीब 150 लाइब्रेरी प्रोफेशनल्स, शिक्षक और शोधार्थियों ने भाग लिया।
कार्यशाला का शुभारंभ जेएनयू के लाइब्रेरियन मुख्य अतिथि डॉ. रमेश सी गौड़ और असिस्टेंट लाइब्रेरियन संजीव कुमार सनी, जीएलए विवि के कुलपति प्रो. दुर्ग सिंह चौहान, निदेशक प्रो. अनूप कुमार गुप्ता, लाइब्रेरियन पीएम गुप्ता और आई ग्रुप इन्फोटेक इंडिया प्रालि से राज ने मां सरस्वती और प्रेरणास्त्रोत गणेशीलाल अग्रवाल के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
इस दौरान जीएलए विवि के कुलपति प्रो. दुर्ग सिंह चौहान ने कहा कि आज शोध के क्षेत्र में एक ज्वलंत समस्या रूप लेती जा रही है जिसके लिए स्वयं शोधार्थियों को इस समस्या के प्रति जागरूक रहने और शोध करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
निदेशक प्रो. अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि किसी भी शोधपत्र और शोध कार्य को लिखते समय हमारा काफी समय उनसे संबंधित जानकारी, एमएलए, एपीआई फॉर्म को तैयार करने में लग जाता है, जबकि इस समय हम बाजार में उपलब्ध कामर्शियल और फ्रीली उपलब्ध टूल्स द्वारा काफी हद तक कम कर सकते हैं।
कार्यशाला के दूसरे चरण में मुख्य अतिथि डॉ. रमेश सी गौड़ ने फ्रीली उपलब्ध रिफ्रेन्स मैनेजमेंट टूल मेन्डले के बारे में जानकारी दी। इसके अंतर्गत उन्होंने इस सॉफ्टवेयर को डेस्कटॉप पर डाउनलोड करना सिखाया। कार्यशाला में आए ग्रुप इन्फ्रोटेक इंडिया प्रालि. के कृत राज ने टर्नइटइन बेव टूल (जो कि जीएलए विवि में दो वर्ष से प्रयोग हो रहा) के बारे में जानकारी दी। संचालन दिव्या गुप्ता ने किया।
इस मौके पर विभिन्न विभागाध्यक्ष और सहयोगी में अजय कुमार शर्मा, ममता मिश्रा, सुशील कुमार सिंह, रमाकांत झा, सुमन लता, छैल बिहारी शर्मा, देवेंद्र भार्गव, देवेंद्र शर्मा, पवन कुमार, लवकुश अग्रवाल, संतोष कुमार राय, गोपाल अग्रवाल, ज्ञानेश कुमार वर्मा, मोहन गोपाल, राजेश शुुक्ला, दीप्ती यादव, विक्रम रघुवंशी, प्रताप सिंह, सिद्धार्थ अवधिया, धीरज शर्मा, रेनू, विवेक कुमार तिवारी, यादराम आदि उपस्थित रहे।