{"_id":"69f4f17cbff99350d308dcb8","slug":"workers-hard-work-is-recorded-in-history-cdo-mathura-news-c-369-1-mt11018-145653-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों की मेहनत इतिहास में होती है दर्ज :सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों की मेहनत इतिहास में होती है दर्ज :सीडीओ
विज्ञापन
मथुरा। श्रमिकों की मेहनत को इतिहास में याद किया जाएगा। एक-एक ईंट और पत्थर मजदूरों की मेहनत का साक्षी है। शहरों की इमारतें श्रमिकों की देन है। यह विचार मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने व्यक्त किए।
वह कलेक्ट्रेट सभागार में अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस पर कार्यशाला को संबोधित कर रहीं थीं। कार्यक्रम में श्रमिकों को उनके अधिकार, कर्तव्य एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल और उद्योग उपायुक्त चंद्रभान सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सीडीओ का स्वागत किया।
इस दौरान सीडीओ ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित श्रमिकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यशाला में भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय, जेपी शुक्ला, लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि अंकित बंसल और राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जगत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।