{"_id":"61f008b77d974d571b1f1e08","slug":"women-s-hospital-doctor-got-corona-infected-mathura-news-mtr5122784141","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल की डाक्टर हुई कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल की डाक्टर हुई कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद में कोरोना संक्रमण का दायरा घट रहा है। मंगलवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या घटकर 56 पर आ गई। मंगलवार को आई रिपोर्ट में मथुरा जिला महिला अस्पताल की चिकित्सक भी कोरोना संक्रमित मिलीं हैं। वहीं तिब्बत मार्केट की महिला के साथ-साथ मथुरा, वृंदावन, फरह और छाता के लोग संक्रमित मिले हैं।
बीते 1 माह से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही थी। इससे लोगों में दहशत थी लेकिन मंगलवार को 56 कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग लगातार सैंपलिंग के कार्य पर ध्यान दे रहा है।
हर दिन लगभग चार हजार से अधिक लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग भीड़ से बचें और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कोविड नियमों का पालन करते रहें तो जल्द कोरोना संक्रमण को रोक सकते हैं।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में आने वालों की हो रही जांच
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ कर्मचारियों के सैंपल लेकर कोरोना की जांच कराई जा रही है। मंगलवार को बांके बिहारी मंदिर के गेट नंबर तीन के पास स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाया गया और लोगों के सैंपल लिए। दोपहर बाद तक लगभग सौ से अधिक लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई।