फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Women Protest at Power Station Against Smart Meters

Mathura News: स्मार्ट मीटर के विरोध में बिजलीघर पर महिलाओं का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Women Protest at Power Station Against Smart Meters
वृंदावन। नगर की कांशीराम काॅलोनी में स्मार्ट मीटर से हो रही परेशानी को लेकर महिलाओं का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया। उन्होंने काॅलोनी में स्थित बिजलीघर पर प्रदर्शन कर घरों से स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि अधिकारियों ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो वह आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन


स्थानीय महिला पिंकी मंडल ने कहा कि कॉलोनी में अधिकांश गरीब तबके के लोग रहते हैं, जोकि मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। उनके मकानों पर बिना सहमति के विद्युत निगम द्वारा स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं। बिल उनकी क्षमता से कई गुना अधिक आ रहा है। विद्युत निगम द्वारा काॅलोनी को ग्रामीण क्षेत्र में शामिल कर सुबह और शाम तीन-तीन घंटे की विद्युत की कटौती की जा रही है। सुनीता यादव ने कहा कि मजदूर और निम्न वर्ग के लोगों के पास कीपैड के मोबाइल है। इसमें विद्युत ऐप चलाना मुश्किल है।
विज्ञापन

बिल जमा करने के कई घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाती है। महिलाओं ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं। प्रदर्शन करने वालों में मीरा चक्रवर्ती, पूर्णिमा दास, डॉली दास, राधा विश्वास, नीलम प्रजापति, कुसुमलता, पिंकी मंडल, नीलम, राधा, शेफाली चक्रवर्ती, बसंती मंडल, लक्ष्मी देवी, कुसुम, नीतू, रेनू, ममता, रेशमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed