फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Women attacked the team that went to cut the electrical connection

विद्युत कनेक्शन काटने गई टीम पर महिलाओं ने किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Women attacked the team that went to cut the electrical connection
कोसीकलां (मथुरा)। विद्युत कनेक्शन काटने गई टीम पर महिलाओं ने हमला बोल दिया। महिलाओं ने टीम के साथ मारपीट कर मोबाइल तोड़ दिया। जेई ने महिलाओं के खिलाफ बिजली चोरी एवं सरकारी काम में बाधा डालने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जेई अशोक कुमार संविदा कर्मी गोपाल कृष्ण, सूरज आदि ने साथ सोमवार की दोपहर में राजस्व वसूली एवं विद्युत संयोजन काटने ब्रजवासी कॉलोनी गए थे। जैसे ही वह शकुंतला पत्नी स्व. गिर्राज, अंजलि पत्नी कान्हा के निवास पर बकाया राशि होने के चलते संयोजन काटने पहुंचे तो महिलाओं ने विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

टीम ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी और संयोजन काटने में बाधा बन गई। इतना ही नहीं महिलाओं ने लाइनमैन गोपाल कृष्ण का मोबाइल छीन लिया और तोड़ दिया। इसके बाद टीम वहां से लौट आई। जेई अशोक कुमार ने बताया कि बिजली चोरी एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार का कहना था कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed