फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman's report filed, inspector suspended

Mathura News: महिला की रिपोर्ट दर्ज, दरोगा निलंबित किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Woman's report filed, inspector suspended
चौमुहां (मथुरा)। जिलाधिकारी कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंची महिला का पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें दो नामजद सहित तीन-चार अन्य पर मारपीट, गाली देने, धमकाने और चौथ वसूली का आरोप है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। लापरवाही बरतने पर एक दरोगा को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

थाना जैंत क्षेत्र के गांव छटीकरा निवासी मिथिलेश ने दबंगों द्वारा जमीन कब्जाने व जैंत पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को डीएम कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास किया था। महिला पेट्रोल से भरी बोतल साथ में लेकर गई थी। पुलिस कर्मियों ने महिला से बोतल छीन ली। इस दौरान महिला की तबीयत खराब हो गई। उसे स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से महिला मंगलवार को डिस्चार्ज होकर घर पहुंची।
विज्ञापन

मिथिलेश की तहरीर पर जैंत पुलिस ने वृंदावन के रमणरेती निवासी अनुराग गोयल व आशु शर्मा समेत तीन से चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इधर डीएम ने मामले की जांच कराई। इसके आधार पर एसएसपी ने कार्रवाई की है। एसएसपी शैलेश कुमार ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने पर दरोगा नरेश कुमार भाटी को निलंबित कर दिया है। कार्यवाही थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed