{"_id":"69ea64190a551e0ea70a5cf1","slug":"woman-jumps-into-agra-canal-in-mathura-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आगरा कैनाल में कूदी महिला, पुलिस को माैके पर मिले चुनरी और चप्पल; तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आगरा कैनाल में कूदी महिला, पुलिस को माैके पर मिले चुनरी और चप्पल; तलाश जारी
Thu, 23 Apr 2026 11:55 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:55 PM IST
सार
मथुरा के आगरा कैनाल में एक महिला ने छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस को माैके से महिला की चुनरी और चप्पल मिली हैं।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र की बठैन गेट पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आगरा कैनाल सहार रजबहा में एक महिला ने छलांग लगा दी। महिला को रजबहा में कूदते देख राहगीर ने आवाज लगाई, लेकिन तब तक महिला रजबहा में कूद चुकी थी। इस दौरान काफी लोग एकत्र हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों से घटना की जानकारी की।
पुलिस ने मौके से महिला की चुनरी और चप्पलों को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया। रजबहा में महिला को काफी तलाश किया, लेकिन महिला का पता नही चला। रात में अंधेरे के चलते पुलिस मौके से बैरंग लौट गई। पुलिस ने बताया कि सुबह गोताखोरों को बुलाकर महिला की तलाश की जाएगी। वही मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रजबहा में महिला के कूदने के बाद दो बार उसका सिर दिखाई दिया, उसके बाद महिला का पता नही चला।