फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman gave birth to son in ambulance

एंबुलेंस में दिया महिला ने पुत्र को जन्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Woman gave birth to son in ambulance
चौमुहां। एक महिला ने पिल्होरा से अकबरपुर तक क्षतिग्रस्त सड़क पर हिचकोले खाती एंबुलेंस में पुत्र को जन्म दिया है। ईएमटी, आशा व चालक ने सुरक्षित डिलीवरी कराई। सड़क में हो रहे गड्ढों से महिला व उसके नवजात बच्चे पर बन आई। जच्चा व बच्चा दोनों को सीएचसी चौमुहां पर भर्ती कराया गया है, जहां दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

गांव पिल्होरा निवासी सोनू की पत्नी राधा देवी को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों ने 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस में कर्मचारी गर्भवती महिला को लेकर चौमुहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए चल दिए। सड़क में हो रहे गहरे गड्ढों में हिचकोले लगने से रास्ते में महिला को गांव अकबरपुर के निकट प्रसव पीड़ा तेज हो गई।
विज्ञापन

महिला को अधिक परेशान देख एंबुलेंस में ही ईएमटी कुलदीप कुमार, चालक संजू और आशा ने बड़ी सूझबूझ से राधा को डिलीवरी कराई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप चौधरी, जिला प्रभारी कुलदीप यादव और ईएमई देवांशु चौहान ने सुरक्षित प्रसव कराने पर ईएमटी कुलदीप कुमार, चालक संजू और आशा के कार्य की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed