फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman from vrindavan

देश की 100 सशक्त महिलाओं में दो वृंदावन से

Sat, 02 Jan 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Sat, 02 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
woman from vrindavan
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार ने देश भर से ऑनलाइन वोटिंग के जरिए सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी रहने वाली 100 महिलाओं को चुना है।
विज्ञापन


20 श्रेणियों में चुनी गई इन महिलाओं को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 22 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित करेंगे। इनमें एक नाम वृंदावन की डा. लक्ष्मी गौतम का है। उन्हें नारी सशक्तिकरण श्रेणी में चुना गया है।

कनकधारा फाउंडेशन की संस्थापक डा. लक्ष्मी गौतम का देश की 100 प्रतिभाशाली महिलाओं में शामिल होना वृंदावन और ब्रज के लिए गौरव की बात है। इससे पहले 8 मार्च 2015 को उन्हें राष्ट्रपति ने नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया था।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्हें अमर उजाला रूपायन अचीवर अवार्ड, जीजाबाई अवार्ड, रीयल हीरो अवार्ड, नारी शक्ति अवार्ड मिले हैं। डा. गौतम बीते कई सालों से वृंदावन में विधवा, निराश्रित और असहाय वृद्ध महिलाओं को बेहतर जीवन उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मी गौतम के अलावा महिला एवं बाल कल्याण समिति मथुरा की मजिस्ट्रेट सदस्य प्रतिभा शर्मा का नाम भी 100 महिलाओं में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed