{"_id":"6a5d29d4e7142950f901be1f","slug":"woman-dies-after-delivery-procedure-mathura-news-c-412-1-mt21002-9886-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत
विज्ञापन
महावन। थाना बलदेव क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी प्रसूता खुशबू (22) पत्नी राहुल की ऑपरेशन के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजन ने अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रविवार को थाना महावन क्षेत्र स्थित अस्पताल के बाहर शव रखकर तीन घंटे तक हंगामा किया। सूचना पर पहुंची थाना महावन व बलदेव पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के पति राहुल निवासी गांव दौलतपुर, थाना बलदेव ने थाना प्रभारी महावन को दी तहरीर में बताया कि 18 जुलाई की शाम प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी खुशबू को गांव खप्परपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। कुछ देर बाद अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रसव में जटिलता बताकर ऑपरेशन कराने का दबाव बनाया और बिना सहमति के ऑपरेशन कर दिया। परिजन का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद खुशबू की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ ने समय पर उचित उपचार नहीं दिया और मरीज की स्थिति की सही जानकारी भी परिवार को नहीं दी। आरोप है कि 19 जुलाई की सुबह 10 से 11 बजे अस्पताल प्रबंधन ने बिना परिजन को सूचना दिए खुशबू को मथुरा के निजी न्यूरो अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और शव लेकर अस्पताल पहुंच गए।
उन्होंने अस्पताल के मुख्य द्वार पर शव रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे थाना महावन और बलदेव के प्रभारी निरीक्षकों ने परिजनों को समझाकर स्थिति संभाली राहुल ने अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों और स्टाफ की लापरवाही को पत्नी की मौत का कारण बताते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। परिजन ने बताया कि खुशबू की शादी 4 दिसंबर 2025 को राहुल के साथ हुई थी। यह उसका पहला प्रसव था। महिला मूल रूप से फिरोजाबाद के गांव धनौली की रहने वाली थी।