फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   without registration open hospital, one seal

बगैर रजिस्ट्रेशन खोल रखा था अस्पताल, एक को किया सील, दो को थमाया नोटिस

Wed, 12 Sep 2018 12:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 12 Sep 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
without registration open hospital, one seal
हास्पिटल को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के माल गोदाम रोड पर बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अस्पताल को सील कर दिया। लेटर पैड पर महिला अस्पताल की एक चिकित्सक का नाम पाया गया, हालांकि चिकित्सक ने इसे अपने नाम का दुरुपयोग होना बताया है। टीम ने दो क्लीनिक संचालकों को भी नोटिस थमाया है।

विज्ञापन


मंगलवार को सीएमओ डा. शेर सिंह के निर्देश पर नोडल अधिकारी डा. पीके गुप्ता, डा. देवेंद्र अग्रवाल, डा. मुकेश वार्ष्णेय के साथ दोपहर करीब 12 बजे मालगोदाम रोड पहुंचे। यहां मां त्रिवेणी देवी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र बिना रजिस्ट्रेशन के चलते मिला। अस्पतालों की तरह ही यहां ऑक्सीजन सिलेंडर, सक्शन मशीन, हिमोग्लोबिन-शुगर जांच मशीन, सांस मरीजों के उपचार को नैबोलाइजर, एलोपैथिक दवाइयां, तीन बेड, एक्जामिनिशेन टेबल आदि मिले। 
विज्ञापन


संचालक प्रेमचंद ने पूछताछ में बताया कि इसका संचालन महिला अस्पताल की चिकित्सक डा. मीनाक्षी श्रीवास्तव के कहने पर हो रहा है। हालांकि डा. मीनाक्षी ने इसे अपने नाम का दुरुपयोग होना बताया है। टीम ने जयसिंहपुरा में आयुर्वेदिक के नाम पर डा. खेमचंद को एलोपैथिक क्लीनिक का संचालन करते पाया। उन्हें नोटिस थमाया गया। यहीं पर संचालित आरएस क्लीनिक को भी नोटिस दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. पीके गुप्ता ने बताया कि सील किए गए अस्पताल में कई सिरिंज ऐसी पाई गईं जिनसे प्रतीत हो रहा था कि उनका कई बार उपयोग किया गया हो, यह बीमारियों को बढ़ावा देने वाला है। बताया कि क्लीनिक को बगैर रजिस्ट्रेशन चलाना गैरकानूनी है, यह झोलाछाप की श्रेणी में आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed