{"_id":"611c07f78ebc3e42ec600d42","slug":"withdraw-13-lakhs-from-the-account-of-fenchery-pradhan-in-the-name-of-work-mathura-news-agr504090277","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम के नाम पर फेंचरी प्रधान के खाते से 13 लाख निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम के नाम पर फेंचरी प्रधान के खाते से 13 लाख निकाले
विज्ञापन
मथुरा। ग्राम प्रधान फेंचरी ने शासन-प्रशासन से शिकायत की है कि प्रधान के खाते से प्रशासक बनीं ग्राम सचिव ने 13 लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल ली है। इससे गांव में कोई विकास कार्य भी नहीं कराए गए हैं।
फेंचरी की ग्राम प्रधान रजनी सिरोही ने खाता चेक किया तो वह खाली मिला। उनके खाते से गांव में विभिन्न विकास के नाम पर 13 लाख 13 हजार 365 रुपये निकाल लिए गए। प्रधान ने इसकी शिकायत शासन व प्रशासन से की। बताया कि जिस मद में यह धनराशि निकाली गई है, गांव में इस प्रकार का कोई काम ही नहीं हुआ है। सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि यह जांच डीपीआरओ किरन चौधरी कर रही हैं।
ऐसे निकाली गई धनराशि
तीन मार्च 2021 को निकाली गई धनराशि। स्कूल क्रापिंग कार्य 68 हजार 539 रुपये, स्कूल क्रापिंग कार्य 87 हजार 794 रुपये, काया कल्प कार्य 78 हजार 679 रुपये, काया कल्प कार्य 78 हजार 981 रुपये, 19 अप्रैल 2021 को हैंड पंप रीबोर के लिए 19 हजार 830 रुपये, 26 अप्रैल को 99 हजार 982 रुपये, बिना तारीख 98 हजार 948 रुपये हैंड पंप रीबोर, बिना तारीख 99 हजार 982 रुपये हैंडपंप रीबोर के लिए, 9 जून 2021 को नाली निर्माण के लिए एक लाख 78 हजार 523 रुपये व अन्य कार्य के लिए तीन लाख 23 हजार रुपये निकले।