फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   With the victory of BJP, atmosphere of happiness in Vrindavan, sweets distributed by fireworks

भाजपा की जीत से वृंदावन में खुशी का माहौल, आतिशबाजी की बांटी मिठाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
With the victory of BJP, atmosphere of happiness in Vrindavan, sweets distributed by fireworks
वृंदावन (मथुरा)। उत्तर प्रदेश विधानसभा सहित चार राज्यों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली भाजपा की जीत पर नगर में खुशी का माहौल है। आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया। वहीं, भाजपाइयों ने बुलडोजर को सजाकर नगर में जुलूस निकाला।
विज्ञापन

वन महाराज व्यापार मंडल ने अंग्रेज मंदिर के सामने योगी सरकार की जीत पर आतिशबाजी की और मिठाई खिलाई। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर हरिवल्लभ सिंह ने कहा कि भाजपा की जीत आम जनता की जीत है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशु गौतम, उद्धव पंडित, श्याम गौतम सरदार, सत्यम गौतम, अमित गौतम, सचिन ठाकुर राजू सिंह, राजू गौतम, प्रदीप सारस्वत होली, सचिन ठाकुर, राहुल, बृज बिहारी वर्मा, शंकर आदि ने हर्ष जताया।
विज्ञापन

धर्म रक्षा संघ के तत्वावधान में श्री भागवत मंदिर में हर्ष व्यक्त किया गया। संत एवं धर्माचार्यों सहित धर्म रक्षा संघ के अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि आने वाले 5 वर्षों में प्रदेश के विकास के साथ मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मुक्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य बद्रीश महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद, महंत डॉ. आदित्यानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी रूद्रदेवानंद, महंत मोहिनी बिहारी शरण, महामंडलेश्वर स्वामी परमेश्वर दास त्यागी, महामंडलेश्वर आचार्य राधाप्रसाद देव जू महाराज, बृजकिशोर पचौरी, प्रदीप बनर्जी, श्रीदास प्रजापति थे। ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी गोपाल शरण शर्मा, महेश भारद्वाज, महंत गोपाल देवाचार्य, गोविंद बौहरे ने हर्ष जताया।

मां दिव्यशक्ति फाउंडेशन ने महिलाओं के साथ गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। अध्यक्ष नीलम गोस्वामी, ममता शर्मा, मीना गुप्ता, बबिता स्वामी, निधि शर्मा, सोनिया पीहू दास, विनीता वशिष्ठ थीं। अटल्ला चुंगी पर पार्षद मुन्नालाल निषाद, हेमंत भारती, जितेंद्र वार्ण्णेय, गोलू आदि ने बुलडोजर सजाया और मिठाई बांटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed