फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   With the blessings of Giriraj ji, BJP government will be formed again in UP: Dr. Satish Poonia

गिरिराज जी के आशीर्वाद से यूपी में फिर बनेगी भाजपा की सरकार: डॉ. सतीश पूनियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
With the blessings of Giriraj ji, BJP government will be formed again in UP: Dr. Satish Poonia
गोवर्धन। राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां बृहस्पतिवार को दानघाटी मंदिर पहुंचे। यहां पूजा अर्चना के बाद उन्होंने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि गिरिराज जी के आर्शीवाद से यूपी में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गोवर्धन पहुंचे। दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। मंदिर के सेवायत रामेश्वर पुरोहित ने स्वागत किया। इसके उपरांत डॉ. पूनियां ने पत्रकारों से कहा कि 2022 के प्रदेश विधान चुनाव में मोदी के सबका साथ सबका विकास की नीति और योगी सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं, कानून व्यवस्था, हिंदुत्व को मानने वाले लोग भाजपा की सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन

राजस्थान के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश चुनाव में मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी सरकारों ने उत्तर प्रदेश को अराजकता, दंगा, फैला कर भ्रष्टाचार में डुबो दिया था। योगी ने पांच साल में प्रदेश में कानून का राज स्थापित कर दंगाई, माफिया को उनके सही ठिकाने पर पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गुरु कृपा गार्डन पर जिला पंचायत प्रतिनिधि महादेव शर्मा ने डॉ. सतीश पूनियां को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। वरिष्ठ नेता जवाहर सिंह बेढम, नेम सिंह फौजदार, पूर्व जिला प्रमुख राजवीर फौजदार, हजारी सिंह, बबलू कुर्का आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed