फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Will give security, help and convenience to the devotees of the country and abroad: Abhishek

नशा कारोबारियों में चाबुक, जाम से मिलेगी निजात: अभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Will give security, help and convenience to the devotees of the country and abroad: Abhishek
मथुरा। कान्हा की नगरी में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को पुलिस सुरक्षा, सहायता और सहूलियत देने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। अपराध करने और कराने वाले जेल जाने की तैयारी कर लें। यह बातें मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में नवागत एसएसपी अभिषेक यादव ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कान्हा की नगरी में हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। पुलिस उनकी सहायता, सुरक्षा और सहूलियत देगी। जनपद के प्रमुख मंदिरों पर श्रद्धालुओं के साथ होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए क्षेत्रीय पुलिस टीम कार्य करेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसी भी थाना क्षेत्र में यदि मादक पदार्थ की तस्करी हुई तो बीट सिपाही से लेकर थाना प्रभारी पर कार्रवाई होना सुनिश्चित है।
विज्ञापन

देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु जनपद भ्रमण के बाद जब अपने देश लौटें तो ब्रज की व्यवस्थाओं का एक अच्छा संदेश लेकर ही जाएं। नगर क्षेत्र में लगने वाले जाम को लेकर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि सड़क पर गलत ढंग से खड़े दोपहिया और चौपहिया वाहन किसी के भी हों, चालान के साथ-पुलिस उन्हें सीज भी करेगी। जनपद में अवैध कार्य करने और कराने वालों को जेल भेजने की तैयारी शुरू की जा रही है। ब्रजवासियों से सीधा जुड़ने के लिए जल्द ही एक हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे ताकि आम नागरिक सीधे पुलिस कप्तान से संपर्क कर सकें।
थाना और चौकियों पर बैठने वाले दलालों को खदेड़ा जाएगा। पूरे प्रयास किए जाएंगे कि फरियादियों को अपनी शिकायत को लेकर इधर-उधर भटकना नहीं पड़े। रेलवे जंक्शन और बस स्टैंड पर जबरदस्ती किसी भी टेंपो चालक ने सवारियों को जबरन बैठाने की कोशिश की तो सीधा जेल भेजा जाएगा। इसके अलावा टेंपो और ऑटो चालक निर्धारित यात्रियों को टेंपो में ही यात्रा कराएं। एसएसपी ने मुड़िया पूर्णिमा मेला को लेकर बताया कि मेले की तैयारी अंतिम दौर पर हैं। दो दिन पश्चात जोन का पुलिस फोर्स तैनात कर दिया जाएगा।

हीला-हवाली नहीं की जाएगी बर्दास्त
एसएसपी अभिषेक यादव मंगलवार को ने पुलिस लाइन सभागार में देर रात क्राइम मीटिंग में जनपद के थाना प्रभारियों को अपनी मंशा से रुबरू कराते हुए अपराध पर अंकुश और अपराधियों के खिलाफ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। मंगलवार की सुबह पुलिस लाइन सभागार में पहुंचे एसएसपी ने पेंशनर्स की मीटिंग में हर संभव परेशानी दूर करने के लिए आश्वस्त किया। एसएसपी ने पुलिस कार्यालय के निरीक्षण करके सफाई पर जोर देते हुए अभिलेखों के रख-रखाव के निर्देश दिए। एसएसपी ने साफ तौर पर अधीनस्थों से कहा कि कार्य में कतई भी हीला-हवाली न बरती जाए। हर हाल में समय से कार्य को पूरा किया जाए। कोई भी विभागीय कर्मचारी परेशान न हो सके। उनके साथ आईपीएस संदीप कुमार मीणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed