फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Will form government again in UP by winning more than 300 seats: Dharmendra

300 सीटें से अधिक जीतकर यूपी में बनाएंगे दोबारा सरकार: धर्मेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
Will form government again in UP by winning more than 300 seats: Dharmendra
मथुरा। केंद्रीय शिक्षामंत्री और यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यूपी में ३०० से अधिक सीट जीतकर भाजपा की दोबारा सरकार बनेगी। यूपी में महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था और गरीब कल्याण के किए गए कार्यों के कारण प्रदेश की जनता भाजपा को चुनने जा रही है। यूपी की जनता और कार्यकर्ताओं के दम पर ही यूपी को जीतेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को मथुरा के एक होटल में भाजपा जिला और महानगर संगठन की बैठक को संबोधित करने आए धर्मेंद्र प्रधान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मथुरा की जनता का पिछले चुनाव में भी बखूबी आशीर्वाद भाजपा को मिला था और अबकी बार भी जनता भाजपा को वोट करेगी। कोरोना संकट के चलते कार्यकर्ता को वोट प्रतिशत में इजाफा करना होगा। इसके लिए हर घर तक भाजपाई को पहुंचना होगा।
विज्ञापन

पार्टी का मकसद है कि मतदान के दिन हर घर से प्रत्येक वोटर निकलकर मतदान करे। जनपद की पांचों विधानसभा पर उम्मीदवारों के सवाल पर यूपी प्रभारी ने कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता। उम्मीदवार को जिताने के लिए सभी को जुटना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ता में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी, पूर्वमंत्री रविकांत गर्ग, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, ब्रजक्षेत्र महामंत्री नगेंद्र सिकरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, महानगर संयोजक राजू यादव, महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, महापौर मुकेश आर्य बंधु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed