फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   wife of Manipur CM reached Mukharvind temple of Govardhan and offered prayers to Giriraj Prabhu

Mathura: गोवर्धन के मुखारविंद मंदिर पहुंचीं मणिपुर CM की पत्नी, गिरिराज प्रभु का दुग्धाभिषेक कर लिया आशीर्वाद

Wed, 06 Mar 2024 02:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Mar 2024 02:00 PM IST
सार

गोवर्धन के मुखारविंद मंदिर मणिपुर CM की पत्नी पहुंचीं। उन्होंने गिरिराज प्रभु का दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। सेवायत ने उन्हें गिरिराजजी की महिमा सुनाई।

विज्ञापन
wife of Manipur CM reached Mukharvind temple of Govardhan and offered prayers to Giriraj Prabhu
गोवर्धन के मुखारविंद मंदिर पहुंचीं मणिपुर CM की पत्नी, साथ में अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा में बुधवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री की पत्नी पहुंची। यहां वह गोवर्धन के परिक्रमा मार्ग स्थित जतीपुरा गिरिराज मंदिर पहुंचीं। गिरिराज प्रभु के दर्शन किए और प्रभु का दुग्धाभिषेक किया। सेवायतों ने उन्हें प्रसादी दुपट्टा व प्रसाद भेंट किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की पत्नी एन हियैनु देवी गिरिराज मुखारविंद मंदिर पहुंचीं। सेवायत पवन मुखिया के निर्देशन में उन्होंने दुग्धाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की और मन्नत मांगी। सेवायत पवन मुखिया ने उन्हें गिरिराजजी की महिमा सुनाई। कान्हा की बाल लीलाओं के रस में डूबी मुख्यमंत्री की पत्नी भक्तिमय नजर आईं। उन्होंने ब्रजभूमि के अन्य स्थलों के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed