फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Widow wandering for 15 years, MVDA did not give compensation

१५ साल से भटक रही विधवा, एमवीडीए ने नहीं दिया मुआवजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Widow wandering for 15 years, MVDA did not give compensation
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा वृंदावन स्थित रुक्मिणी विहार कॉलोनी के लिए जमीन अधिग्रहण से प्रभावित एक विधवा मुआवजे के लिए भटक रही है। अधिग्रहण प्रक्रिया में विकास प्राधिकरण पर मनमानी का आरोप लगाने वाली प्रभावित विधवा ने इस प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी की है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला नीता मित्तल पत्नी स्व. ललित किशोर मित्तल का आरोप है कि 15 साल पहले विकास प्राधिकरण द्वारा रुक्मिणी विहार योजना के लिए सुनरख बांगर में भूमि अर्जन अधिनियम 1894 के अंतर्गत अर्जित भूमि को भू-अर्जन पुनर्वासन और पुनर्स्थापना में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा 24 के अंतर्गत उचित मुआवजा के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

यहां उनके नाम पर दर्ज दो खसरा नंबरों की 2.78 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया था। इस दौरान प्राधिकरण ने विभिन्न न्यायालयों के आदेशों का पालन भी नहीं किया था। नीता मित्तल ने बताया कि प्राधिकरण की जमीन अधिग्रहण में की गई मनमानी की शिकायत उन्होंनेे विभिन्न स्तर पर की है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि प्राधिकरण उक्त जमीन का मुआवजा दिए बगैर ही बेच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed