{"_id":"672d0fc017ee0cb46e09ac54","slug":"while-making-a-reel-an-innocent-child-was-hit-by-a-bike-and-injured-mathura-news-c-29-1-mtr1002-313014-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रील बनाते समय बाइक से मासूम को टक्कर मार किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रील बनाते समय बाइक से मासूम को टक्कर मार किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। रील बनाने का शौक दो युवकों को भारी पड़ गया। शहर की पॉश कॉलोनी में धड़धड़ाते घुसे बाइक सवार दो युवकों ने रील बनाने के चक्कर में तीन वर्षीय बच्चे को टक्कर मारकर घायल कर दिया। गुस्साए कॉलोनीवासियों ने युवकों को पकड़कर उनकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बुधवार देरशाम पॉश कॉलोनी श्रीराधा फ्लोरेंस, रुक्मिणी विहार में बाइक सवार दो युवक गेट पर तैनात गार्ड के रोके जाने बावजूद अंदर घुस गए। तेजी से बाइक चलाने के कारण हड़बड़ाहट में बाइक चालक ने घर के बाहर खेल रहे योगेंद्र सिंह राणा के तीन वर्षीय बेटे चिराग में टक्कर मार दी। इससे बच्चा घायल हो गया। कॉलोनीवासियों ने युवकों को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस ने मौके से उदयवीर और तुलसीराम निवासी नदबई राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि दोनों युवक हाईवे स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। जो रील बनाने के शौक की वजह से कॉलोनी में घुस गए थे। बाइक को दौड़ाते हुए बच्चे को टक्कर मार दी। इससे बच्चा घायल हो गया। बच्चे के पिता ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।