फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   wheat, crop, purchege, center, mathura

गेहूं क्रय केंद्र पर तोला जा रहा है चार से पांच किग्रा अधिक गेहूं

Mon, 01 Jun 2020 05:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
wheat, crop, purchege, center, mathura
बाजना। गांव भरतियाका में मिठ्ठौली आत्मनिर्भर सहकारी समिति के गेहूं खरीद केंद्र पर एक बोरा में चार से पांच किलोग्राम गेहूं अधिक तोले जाने का वीडियो वायरल होने से केंद्र पर गेहूं बेचने वाले किसानों की नींद उड़ गई है। किसानों ने केंद्र पर हंगामा कर अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वीडियो वायरल की जानकारी भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों को मिली तो वे केंद्र पर पहुंच गए। गांव खानपुर, कानेका, मिठ्ठौली, बिरजूगढ़ी, भरतियाका के किसान भी केंद्र पर पहुंच गए। गांव कानेका निवासी संतोष कुमार ने आरोप लगाया कि उनके इस केंद्र पर 136 कट्टा गेहूं बेचा था। तुलाई में धांधली हुई है।
विज्ञापन

किसान रामनिवास ने भी तुलाई में चार से पांच किलोग्राम गेहूं अतिरिक्त तोलने का आरोप लगाया है। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष चेतन नौहवार ने बताया कि केंद्र पर कई दिन से तुलाई में धांधली की शिकायत मिल रही है। कुछ किसानों ने तुलाई के समय अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी कोऑपरेटिव विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। केंद्र पर तैनात सचिव ओमप्रकाश ने सभी आरोपों को नकार दिया है। आरओ कोऑपरेटिव रबेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले की जानकारी उनके संज्ञान में आई है। किसानों की शिकायत मिलने पर इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर किसान प्रेमचंद, रोहताश, विजयपाल सिंह, दीपक सिंह, साहब सिंह आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed