फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   wheat crop

1.67 लाख हेक्टेयर गेहूं की फसल को काटने का संकट

Mon, 30 Mar 2020 06:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
wheat crop
गेहूं काटने दीपचंद। - फोटो : MATHURA
मथुरा। लॉकडाउन के चलते जिले में 1.67 लाख हेक्टेयर गेहूं की फसल को काटने का संकट पैदा हो गया है। किसान समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर इस समस्या का समाधान कैसे होगा। पंजाब से आने वाली गेहूं कटाई की मशीन इस बार लॉकडाउन में फंस गई है। इस स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक दिनों में किसान अपने परिजनों सहित गेहूं की कटान में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में इस बार गेहूं की फसल 167993 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बोई गई है। यह फसल अब लगभग तैयार हो चुकी है, जिसका कटान शुरू होना है। लेकिन लॉकडाउन ने किसानों के समझ गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है। किसान परेशान है कि आखिर इस बार फसल की कटाई कैसे होगी। अब तक जनपद में पंजाब से आने वाली मशीन गेहूं की कटाई करती थीं। उक्त पंजाब के लोगों की ये मशीन जनपद में कई स्थानों पर मौजूद हैं, लेकिन इसे चलाने वाले लॉक डाउन में इस बार मथुरा आने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में किसानों ने परिजन और स्थानीय मजदूरों के सहारे गेहूं कटाई का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गेहूं की फसल के कटान की समस्या इस बार रहेगी। लॉक डाउन में मजदूर मिलने में भी समस्या आएगी। हालांकि जनपद में कटाई के पर्याप्त उपकरण हैं। फिर भी जनपद के बाहर से जो बड़े उपकरण यहां आ जाते थे, उनका अभाव इस बार गेहूं के कटान में देरी होगी। जो फसल तैयार हो चुकी है, उसका कटान शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धुरेंद्र कुमार, उप निदेशक कृषि, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed