फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   weather

मौसम ने पलटा खाया, दिनभर छाए रहे बादल

Fri, 11 Dec 2020 09:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
weather
मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग कोहरे की चादर से ढका हुआ। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। शुक्रवार को अचानक मौसम ने पलटा खा लिया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। इससे शहरवासियों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। सुबह शहर कोहरे की आगोश में छाया रहा। सुबह और शाम को कोहरा रहने के कारण हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति धीमी रही।
विज्ञापन

राया के कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरकर 29 डिग्री पहुंच गया। वहीं न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह 7-8 बजे के बीच सबसे घना कोहरा रहा वहीं शाम पांच बजते बजते कोहरा छाने लगा। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

स्टेशन सहित कई क्षेत्रों में विजिबिलिटी 20 से 30 मीटर से भी कम थी। दिन में सर्दी का असर जबरदस्त रहा। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप खिली लेकिन फिर से सूर्यदेव को बादलों ने अपनी ओट में छिपा लिया। घरों में दुबके लोगों को भी लगातार ठंड से राहत नहीं मिल रही थी। गलन बढ़ने के कारण लोग सर्दी से बचाव के तरीके अपना रहे थे। शाम होते-होते ही कुछ इलाकों के बाजार बंद हो गए। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। खासकर ट्रेन, बसों और खुले वाहनों में आवागमन करने वालों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed