{"_id":"697a5ab7b69f295b3f088d8c","slug":"we-will-eradicate-social-evils-mla-meghshyam-singh-mathura-news-c-412-1-mt21013-4665-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज की कुरीतियों को दूर करेंगे: ठा मेघश्याम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज की कुरीतियों को दूर करेंगे: ठा मेघश्याम सिंह
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। अखिल भारतीय स्वर्णकार जन जागृति एसोसिएशन के तत्वावधान में नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को स्थानीय मैरिज होम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी और राष्ट्रीय अध्यक्ष छगन लाल वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष छगन लाल वर्मा ने नगर अध्यक्ष सुनील वर्मा समेत सभी पदाधिकारियों को गोपनीयता और अखंडता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने कहा कि समाज को संगठित करने का जो कार्य आपने किया है। निश्चित ही इससे समाज मजबूत होगा और समाज हित में नवनियुक्त पदाधिकारी काम करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज में पैदा हो रही विभिन्न कुरीतियों को दूर करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने कहा स्वर्णकार समाज से देश आज चौथी अर्थव्यवस्था बनाने जा रहा है। भाजपा शासन में सर्राफा बंधुओं को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
नगर अध्यक्ष सुनील वर्मा ने कहा कि समाज ने जो मुझे दायित्व दिया है उसे पूरी निष्ठा से निभाउंगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सौरभ वर्मा, पूर्व चेयरमैन भरत सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, रामधन शर्मा, पूर्व चेयरमैन मनीशंकर बंसल, श्याम सिंह हवलदार, पन्ना लाल, उमेश वर्मा, छुट्टन वर्मा, बनवारी लाल वर्मा, सजंय वर्मा आदि मौजूद रहे।