फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   water supplies

हॉटस्पॉट : चार दिन से चार हजार लोग पानी को तरसे

Fri, 01 May 2020 06:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
water supplies
मथुरा। हॉटस्पॉट एरिया के गोलपाड़ा क्षेत्र में चार दिन से लोग पानी के लिए परेशान हैं। पंप खराब होने के कारण पानी की आपूर्ति ठप थी। प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करने के बाद निगम के इंजीनियर पंप को ठीक करने पहुंचे। जानकारी रहे कि गर्मी आते ही भूगर्भ जलस्तर गिरने से पंपों द्वारा काम न करने संबंधी शिकायतें आएंगी। जल निगम तथा नगर निगम ने इसके लिए पहले से कोई तैयारी नहीं की है।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्र के अंदर आने वाले वार्ड 48 के गोलपाड़ा क्षेत्र में पंप में विगत चार दिन से खराबी चल रही थी। इसकी शिकायत क्षेत्रीय पार्षद ऋचा चतुर्वेेदी द्वारा जल निगम तथा नगर निगम के अधिकारियों से भी की गई थी लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। शुक्रवार को जब यह पंप एकदम खराब हो गया और आपूर्ति ठप हो गई। करीब चार हजार लोग पानी के लिए तरस गए तो पार्षद ऋचा चतुर्वेदी ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। इसके बाद निगम के इंजीनियरों की टीम पंप को ठीक करने पहुंच गई।
विज्ञापन

पार्षद ने बताया कि निगम के जलकल के इंजीनियर समय से सुनवाई करते तो लोगों को पानी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ता। जलकल के एई राधेश्याम ने बताया यहां पर जो पंप है उसमें 30 फुट गहराई के कुएं में बोरिंग की गई है। इस गहराई तक उतरने के लिए जिन सीढ़ियों का प्रयोग किया जाता था वह गल गईं हैं इसलिए इस पंप को ठीक करने में मुश्किल आ रही है। फिर भी हम जल्दी सही कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने पंपिंग स्टेशनों का जाना हाल
यमुना में बिना पंपिंग स्टेशन से गुजर गिर रहे नालों पर नगर आयुक्त ने सख्त रुख अपनाया है। उनके द्वारा शहर के सभी पंपिंग स्टेशनों का न केवल निरीक्षण किया बल्कि निगम के इंजीनियरों को जिम्मेदारी दी कि यदि पंपिंग स्टेशनों पर लापरवाही बरती तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं उनके द्वारा हॉटस्पॉट क्षेत्र में सैनिटाइजेशन का निरीक्षण भी किया गया। नगर आयुक्त द्वारा स्वामी घाट, बंगाली घाट, मसानी तथा अन्य नालों के पंपिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed