{"_id":"5ef75efe8ebc3e430b255cf3","slug":"water-crisis-problem-no-suply-handpump-mathura-mathura-news-agr4479913200","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम में शामिल हुआ गांव, फिर भी दूर नहीं हुई पेयजल समस्या, लोगों ने बताए हालात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम में शामिल हुआ गांव, फिर भी दूर नहीं हुई पेयजल समस्या, लोगों ने बताए हालात
Sun, 28 Jun 2020 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
वार्ड नंबर 15 के गांव कोयला अलीपुर में हैंडपंप पर पानी भरते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा का वार्ड 55 ग्राम सभा से नगर निगम में शामिल हुआ। लोगों ने सोचा कि अब कम से कम पेयजल की समस्या तो दूर हो जाएगी। परंतु स्थिति इसके उलट हो गई। जो पानी ग्राम सभा दे पा रही थी, वह तो बंद हो गया। साथ ही निगम ने न कनेक्शन दिया और न ही पीने का पानी। यहां तक कि अभी तक पाइप लाइन भी नहीं डल सकी है। जिसके चलते लोगों की उम्मीद खत्म होती जा रही है। कोयला अलीपुर-करनावल की करीब सात हजार की जनसंख्या है।
हम पानी बहुत दूर से लेकर आते हैं। वह भी हैंडपंप से भरना पड़ता है। अब हम नगर निगम में शामिल हो गए हैं परंतु हमारी पानी की समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है। जो भी अधिकारी यहां पर आते हैं हम सबसे अपनी बात कहते हैं। - गीता निवासी कोयला अलीपुर नई आबादी।
अभी जब पाइप लाइन तक नहीं डाली गई है तो पानी की क्या उम्मीद की जा सकती है। हम लोगों ने पानी के लिए कई दफा पार्षद तथा निगम के अन्य अधिकारियों को जानकारी दी है। कम से कम हम गांव वालों को पेयजल तो मिले। - किरन देवी निवासी कोयलअलीपुर नई आबादी।
विज्ञापन
हमारे क्षेत्र को निगम में शामिल हुए तीन वर्ष हो गए, अब कौन सुनवाई करेगा। सभी क्षेत्रों में निगम द्वारा पेयजल के लिए कुछ न कुछ काम किया जा रहा है परंतु हमारे यहां इसकी कोई सुनवाई ही नहीं है। - पप्पू उपाध्याय कोयला अलीपुर।
निगम द्वारा जल्द ही अन्य क्षेत्रों की तरह इस क्षेत्र में भी पानी की पाइप लाइन डाली जाएगी। बारिश के बाद कार्य शुरू होने की संभावना है। यह सच है कि वर्तमान में लोगों को पीने की पानी की काफी समस्या आ रही है। - तुलसीराम, पार्षद, कोयला अलीपुर वार्ड 55।
कोयला अलीपुर के लिए कार्य योजना पर काम किया जा रहा है। जल्द ही वहां पर पानी की पाइप लाइन डालने के बाद पेयजल पहुंच सकेगा।- राधेश्याम एई जलकल विभाग।
प्रमोद गर्ग ने भेजे पेयजल के टैंकर
पेयजल संकट को लेकर चल रहे अमर उजाला के अभियान में समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जिन स्थानों पर पेयजल का संकट है उन स्थानों पर कसेरे पानी के टैंकर भेज रहे हैं। इसके लिए प्रमोद गर्ग कसेरे ने 8979657515, 8218292964 नंबर जारी किए हैं।
शनिवार को दलपत खिड़की से कृष्ण लाल अग्रवाल, मालगोदाम इलाके से छीतर सिंह, वनखंडी से राम अवतार, बंगाली कालोनी से रमेश ने फोन करके पेजयल की आवश्यकता बताई तो चारों स्थानों पर पानी के टैंकर उपलब्ध कराए गए। प्रमोद गर्ग ने बताया कि भीषण गर्मी में किसी को पानी के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। आवश्यकता होने पर खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।