{"_id":"5f0b019d8ebc3e63574dc31d","slug":"water-crisis-no-suply-problem-mathura-mathura-news-agr450083982","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरधरपुर-असगरपुर में तीन वर्ष से चालू नहीं हो रहा ट्यूबवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरधरपुर-असगरपुर में तीन वर्ष से चालू नहीं हो रहा ट्यूबवेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गिरधरपुर-असगरपुर में पानी को तरस रहे लोग
तीन वर्ष से चालू नहीं हो रहा ट्यूबवेल, हैंडपंप से बुझा रहे प्यास, शिकायत के बाद भी नगर निगम के अधिकारी नहीं कर रहे काम
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। गर्मी का मौसम है। लेकिन गिरधरपुर-असगरपुर के लोग आज भी पानी के लिए तरस रहे हैं। नगर निगम बनने के तीन साल बाद निगम ने दोनों ही गांवों में एक-एक ट्यूबवेल के लिए बोरिंग तो करवा दी पर चालू नहीं किया। यहां के लोग पार्षद से लेकर जनप्रतिनिधियों तक ट्यूबवेल चालू कराने की गुहार लगा चुके हैं। ऊर्जामंत्री तक अपनी बात रख चुके हैं। लेकिन आज तक यह चालू नहीं हुए हैं। इस कारण लोग पानी के लिए परेशान हैं।
लोगों का कहना है कि यदि यह दोनों ट्यूबवेल चालू हो जाएं तो करीब 10 हजार घरों में पानी पहुंचेगा। ट्यूबवेल का पानी न मिलने के कारण लोग हैंडपंपों के पानी से प्यास बुझा रहे हैं। उसमें भी 30 हैंडपंप रिबोर के इंतजार में हैं। इन्हें भी जल निगम ने अभी तक रिबोर नहीं कराया है।
लोग बोले- कहां जाएं और किससे शिकायत करें
सुबह से शाम तक सिर्फ पानी भरना ही हमारी जिंदगी हो गई है। कोई हमारे दर्द को नहीं समझ रहा है। कहां जाएं किससे शिकायत करें।
-रवि, नगला भोजपुर
असगरपुर में नगर निगम ने बोरिंग तो करा दी, लेकिन ट्यूबवेल चालू नहीं कराया है न ही कनेक्शन हुए हैं। लोग पानी को परेशान हैं।
-कमल सिंह असगरपुर
न जाने पानी की समस्या हमारे वार्ड से कब दूर होगी। हैंडपंप से पानी भरकर काम चलाया जा रहा है। शिकायत कोई सुनता नहीं है।
- कमल सिंह नगला भोजपुर
3 वर्ष पहले लगा ट्यूबवेल चालू नहीं हुआ
नगर निगम द्वारा 3 वर्ष पहले एक ट्यूबवेल लगाया गया था जो अभी तक चालू नहीं हो पाया है। इस ट्यूबवेल में विद्युत कनेक्शन तक नहीं हो पाया है। जिसके चलते यह सफेद हाथी बना खड़ा है अगर यह ट्यूबवेल चालू हो जाए तो लोगों को पानी मिलने लगेगा। हालांकि नगर आयुक्त से शिकायत की है।
विज्ञापन
- रजनी देवी, पार्षद
लोगों को जल्द मिलेगा पानी
गिरधरपुर तथा असगरपुर में बोरिंग करा दी गई है, जल्द ही इन क्षेत्रों में कनेक्शन के बाद लोगों को पानी मिलने लगेगा।
- राधेश्याम, एई जलकल