फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   water, crisis, no suply, new basti, mathura

नई बस्ती संग पानी में भी भेदभाव कर रहा निगम

Wed, 24 Jun 2020 07:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
water, crisis, no suply, new basti, mathura
पानी की समस्या को लेकर परेशान नयी बस्ती के निवासी। - फोटो : MATHURA
मथुरा। पानी के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही समान भाव से लोगों की समस्याओं के निराकरण की योजना तैयार कर रही हैं लेकिन वार्ड 18 के पार्षद का आरोप है कि उनका क्षेत्र केवल पानी ही नहीं विकास के अन्य पहलुओं पर भी भेदभाव झेल रहा है। निगम बने तीन वर्ष हो गए लेकिन नई बस्ती ने पानी की नई राह नहीं देखी। किसी प्रकार से गले को तर करने लायक पानी दूर-दराज से लाकर प्यास बुझाते हैं।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 18 बद्रीनगर की नई बस्ती, जिसमें मुस्लिमों के साथ-साथ अन्य लोग भी रह रहे हैं। इसमें करीब दस हजार की आबादी है। जमीन का पानी खारा है यह खारा पानी भी विगत छह माह से लोगों को बहुत ही कम मात्रा मिल पा रहा है। जिसका परिणाम यह है कि सुबह से लेकर शाम तक लोग मोटरसाइकिल, साइकिल और पैदल ही होलीगेट, बंगाली घाट, वाटर वर्क्स आदि स्थानों पर जाकर पानी भरने के लिए मजबूर होते हैं।
विज्ञापन

पार्षद नाजिरा बेगम द्वारा एक नहीं कई-कई दफा नगर आयुक्त से लेकर निगम के अन्य अधिकारियों तक को जानकारी दे दी लेकिन मीठे पानी का कोई इंतजाम नहीं हो सका है। अभी तक दो स्थानों पर लगे नलकूपों से खारा पानी लोगों को मिल जाता था अब वह भी जलस्तर नीचे जाने के कारण नहीं मिल रहा है। जिसके चलते लोग रोजमर्रा में प्रयोग किए जाने वाले कामों को भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले, सुबह से लेकर शाम तक पानी भरते हैं
सुबह से लेकर शाम तक परेशान होते रहते हैं तब जाकर पानी मिल पाता है। पीने के अलावा रोज में प्रयोग करने वाला पानी भी नहीं मिल पा रहा है जिससे परेशानी हो रही है।
- दीनू निवासी, नई बस्ती
कोई सुनने वाला हो तो उसे सुनाई जाए यहां तो कोई हमारी फरियाद सुनने वाला ही नहीं है। खुद पार्षद के कहने से जब लोगों के पेयजल की व्यवस्था नहीं हो रही तो जनता की कौन सुनेगा।
- आबिद कुरैशी, नई बस्ती
क्या हम इस देश के नागरिक नहीं हैं। हमें पीने का पानी पाने का भी अधिकार नहीं है। यदि हमें पीने का पानी पाने का अधिकार है तो अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों को तत्काल हमारी पेयजल समस्या का निराकरण करना चाहिए।
- रहमत, निवासी नई बस्ती
नगर निगम के अधिकारीगण न जाने क्यों हमारे वार्ड की जनता के साथ भेदभाव कर रहे हैं। इसकी जानकारी मैंने कई दफा निगम के अधिकारियों को दी है लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की।

अब्दुल मलिक पार्षद पति
इस क्षेत्र में दो ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई हो रही है। भविष्य में और कोई योजना इस क्षेत्र के लिए नहीं है। हमारे पास पानी न आने की कोई शिकायत नहीं है।
- राधेश्याम एई जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed