{"_id":"5f03211e8ebc3e42d05deedc","slug":"water-crisis-mathura-news-agr4492450118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी संकट : वार्ड 26 में हैंडपंप के सहारे जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी संकट : वार्ड 26 में हैंडपंप के सहारे जिंदगी
विज्ञापन
वार्ड नंबर 26 के औरंगाबाद द्वितीय की महिलाएं हैंडपंप से पानी भरने के लिए खड़ी हुई।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। वार्ड 26 के लोग निगम से जुड़ने के बाद भी ग्रामीण जीवन ही जी रहे हैं। वार्ड में लगे हैंडपंपों से दिन रात पानी खींचना ही उनकी दिनचर्या हो गई है। रात को अंधेरा हो या दिन का उजाला मजदूर और उनके परिवार हैंडपंपों से पानी खींचते मिल जाएंगे। अभी तक क्षेत्र में सिर्फ एक ही सबमर्सिबल लग सकी है।
औरंगाबाद द्वितीय के नाम से यह वार्ड मलिन बस्तियों के वार्ड के ही नाम से जाना जाता है। इस वार्ड में सर्वाधिक यही बस्तियां हैं। जिसके चलते यहां पर पानी के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। वार्ड में डिफेंस कॉलोनी, शक्तिधाम, भगवतीपुरम, इंदुपुरम दीपपुरम, रामवीर नगर प्रह्ललाद सिटी, दुर्गा बिहार आदि कॉलोनियों में भी पानी की समस्या बनी हुई है। सर्वाधिक पानी की समस्या इंदुपुरम क्षेत्र में है। यहां पर कुल 20 हैंडपंप हैं, जिनमें से छह खराब पड़े हैं तो 14 हैंडपंप सही हैं। अधिकतर लोग इन्हीं से पानी भरते हैं। एक सबमर्सिबल लगी हुई है लेकिन अभी तक पाइप लाइन डालने का काम पूरा नहीं हो सका है इसलिए अभी तक घरों में कनेक्शन भी नहीं हैं।
छह हैंडपंप, दो सबमर्सिबल की मांग की
वार्ड में अधिकतर लोग हैंडपंप से ही पानी भरते हैं। हमने खराब पड़े छह और हैंडपंपों को ठीक कराने के लिए लिखा है तथा दो सबमर्सिबल के लिए भी निगम के अधिकारियों को डिमांड दी थी।
विज्ञापन
- कमला माहौर, पार्षद
हैंडपंप जल्द ठीक होंगे
हम जल्द से खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही एक सबमर्सिबल के अलावा अन्य एक और सबमर्सिबल लगवा दी है। जोकि जल्द ही चालू हो जाएगी।
- राधेश्याम, एई जलकल