फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Waiter attacks chef knife stopped from entering kitchen

Mathura News: रसोई में घुसने से मना करने पर वेटर ने शेफ पर चाकू से किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Waiter attacks chef knife stopped from entering kitchen
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र में एक होटल की रसोई में घुसने से रोकने पर वेटर ने चीफ शेफ पर चाकू से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और चीफ शेफ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, चंदन तिवारी होटल डिविनिटी में चीफ शेफ हैं। मंगलवार दोपहर को वह होटल की किचन में ग्राहकों के लिए ऑर्डर तैयार कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान वेटर प्रशांत सिंह किचन में घुसने लगा। उन्होंने वेटर को बाहर रहने के लिए कहा तो वह नाराज हो गया। दोनों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रशांत ने पास रखे चाकू को उठाकर जान से मारने की नीयत से चंदन पर हमला कर दिया। चाकू लगने से वह लहूलुहान हो गए। होटल के अन्य कर्मचारियों ने उन्हें उपचार के लिए निजी पहुंचाया। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed