{"_id":"5ef5f2bd8ebc3e42ee104cf6","slug":"vrindavan-loot-crime-three-arrest-mathura-news-agr4478015177","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरानी सहित तीन गिरफ्तार, 1.28 लाख कैश और चांदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरानी सहित तीन गिरफ्तार, 1.28 लाख कैश और चांदी बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। दो वृद्धाओं के साथ घर में घुसकर मारपीट और लाखों की लूट की वारदात को अंजाम देने वाली नौकरानी सहित तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों के पास 1.28 लाख कैश और दो किलो छह सौ तीस ग्राम चांदी का सामान बरामद किया है। वारदात के 24 घंटे के दौरान बदमाशों को पकड़ने पर एसएसपी ने वृंदावन पुलिस टीम को ईनाम देने की घोषणा की है।
बुधवार की रात वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के अठखंभा क्षेत्र में वृद्ध महिला प्रेमलता अग्रवाल के घर में दो बदमाशों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करते हुए लाखों रुपये की लूट की थी। राघव सराफ निवासी सेक्टर-7 सी फरीदाबाद हरियाणा ने इस वारदात की रिपोर्ट दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक वृंदावन संजीव दुबे ने टीम के साथ इस वारदात को अंजाम देने वाले तीन लोगों को चंद घंटों बाद ही गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
पकड़े गए लोगों में प्रतीक गौड़ उर्फ कृष्णा उर्फ कन्नू निवासी छत्ता गली अठखंभा, राज चतुर्वेदी उर्फ नानू निवासी राधाबल्लभ घेरा अठखंभा वृंदावन तथा नौकरानी राधा उर्फ कोमल पत्नी कृष्णा सिंह निवासी सारावटी चाराली थाना वोरावारी जनपद वास्क असम शामिल है। इनके पास से पुलिस ने 1,28,200 रुपये और सफेद धातु (चांदी) के थाली, गिलास, बेला, कटोरी, कलश आदि सामान वजन दो किलो छह सौ तीस ग्राम और अन्य सामान की भी बरामदगी की है।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ के दौरान प्रकाश में आया कि पीड़िता के घर काम करने वाली नौकरानी अभियुक्त राधा राधा उर्फ कोमल ने दो साथियों के साथ मिलकर इस लूट की वारदात को अंजाम दिलाया था। उन्होंने बताया कि खुलासा करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार शर्मा चौकी प्रभारी श्री बांके बिहारी होराम सिंह सहित मोहित धामा, अमित अधाना, रजनी वर्मा को दस हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।