फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vrindavan: Cheating in the name of VIP darshan of Banke Bihari Police arrested two bouncers

वृंदावन: बांके बिहारी के VIP दर्शन के नाम पर ठगी, वसूली जाती है मोटी रकम; पुलिस ने दो बाउंसर किए गिरफ्तार

Sat, 07 Jun 2025 12:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Jun 2025 12:01 PM IST
सार

वृंदावन पुलिस ने किया फर्जी माधव बाउंसर ग्रुप का भंडाफोड़, वीआईपी दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
 

विज्ञापन
Vrindavan: Cheating in the name of VIP darshan of Banke Bihari Police arrested two bouncers
पुलिस ने दो बाउंसर किए गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन में श्रीबांके बिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से पैसे ऐंठने वाले एक फर्जी बाउंसर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने माधव बाउंसर ग्रुप नामक एक गैर-पंजीकृत संगठन के दो आरोपियों रोहित और लक्की उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



फर्जी माधव बाउंसर ग्रुप के सदस्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रचार करते थे कि वे भीड़ से बचाकर वीआईपी दर्शन की सुविधा प्रदान करते हैं। इसके एवज में वे श्रद्धालुओं से पैसे वसूलते थे। गिरोह मंदिर परिसर के भीतर तक श्रद्धालुओं को जबरन घुसाकर उन्हें दर्शन करवाता और इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।
विज्ञापन



एसएसपी के आदेश पर इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने रोहित पुत्र डाल चन्द्र निवासी कोसी थाना कोसीकलां और लक्की उर्फ छोटू पुत्र जगदीश निवासी सौंखरोड, थाना हाईवे, मथुरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed