फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   vrandavn kumbh have lots of historical memoies

गरुड़ के वृंदावन आगमन से लेकर वैष्णव परंपराओं को संजोए है वृंदावन कुंभ

Thu, 21 Jan 2021 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 21 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
vrandavn kumbh have lots of historical memoies
वृंदावन कुंभ मेला: संतों के आगमन के लिए तैयार हो रहा द्वार - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन कुंभ की पौराणिक एवं ऐतिहासिकता अपने में विविधता समेटे है। समुद्र मंथन में निकले अमृत कलश को लेकर भगवान गरुड़ के वृंदावन आगमन से लेकर वैष्णव के अंतर्गत अनी अखाड़ों की परंपरा को संजोए वृंदावन कुंभ सैकड़ों वर्षों से जन आस्था का केंद्र रहा है। इसी ऐतिहासिकता के साथ यह धार्मिक आयोजन एक बार फिर भगवान श्रीराधाकृष्ण की लीलास्थली पर आयोजित होने जा रहा है।
विज्ञापन


वृंदावन में प्रत्येक 12 वर्ष बाद हरिद्वार से पहले कुंभ मेला का आयोजन किया जाता है। कुंभ की यह परंपरा एक बार फिर 16 फरवरी से निभाई जाएगी। यहां भारतीय धर्म एवं दर्शन की विभिन्न धाराओं के अनुयायी यमुना के तट पर वृंदावन में वास करेंगे। इस कुंभ की पौराणिकता को लेकर अनेक मत हैं।
विज्ञापन


पौराणिक काल से वृंदावन कुंभ का महत्व
पौराणिक काल से वृंदावन कुंभ का महत्व है। वर्णित है कि तीर्थराज प्रयाग के कुंभ में सभी तीर्थ एकत्रित हुए लेकिन वृंदावन तीर्थ को छोड़कर। तब तीर्थराज प्रयाग सभी तीर्थों के साथ वृंदावन आए तो उन्होंने देखा कि ब्रज भूमि कमल पर विराजमान है। प्रिया-प्रियतम वहां विहार कर रहे हैं। इस दौरान भगवान ने तीर्थराज प्रयाग को बोध कराया कि वृंदावन ब्रज कोई सामान्य तीर्थ नहीं है अपितु उनका नित्यधाम है। इसके बाद से आज तक 12 वर्षीय कुंभ मेला की शृंखला को सफल बनाने के लिए समस्त तीर्थ एवं संत-महंतों द्वारा युगल सरकार की अनुमति लेने के लिए वृंदावन में बसंत पंचमी से होली तक कुंभ का आयोजन होता है। - आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी, वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन


गरुड़ ने कदंब के वृक्ष पर रखा था अमृत कलश
समुद्र मंथन के उपरांत वृंदावन धाम में यमुना के तट पर काली दह स्थित कदंब के वृक्ष पर पक्षी राज गरुड़ ने अपनी मां को दासी भाव से मुक्त कराने के लिए अमृत कलश स्थापित किया था। इसे उठाते समय कुछ बूंदें यहां गिर गई थीं। जिसके आधार पर वृंदावन में कुंभ की परंपरा बनी। जो निरंतर जारी है। इसका प्रमाण विभिन्न ग्रंथों में मिलता है। - गौड़ सरदार मिलन बिहारी गौड़, वृंदावन


हरिद्वार कुंभ में वैष्णवों को कराया था प्रथम स्थान
दो वैष्णव भाई बालनंद गिरी और हिम्मत गिरी बहादुर गुसाई ने सन् 1767 में हरिद्वार कुंभ में वैष्णवों को प्रथम स्नान कराया था। इसमें संन्यासियों के साथ रक्तपात हुआ। इसके बाद 1779 में पुन: कुंभ आने से पहले वृंदावन कुंभ की शुरुआत की गई। उस समय सभी वैष्णव अखाड़ों को आमंत्रित किया गया। इन दोनों भाइयों ने अपनी सारी संपत्ति वृंदावन कुंभ में दान दे दी। हिम्मत गिरी बहादुर गुसाई द्वारा निर्मित मंदिर गोविंद घाट के निकट हिम्मत गिरी घाट पर है। यहां नंदभवन के मंदिर की तरह संचालित हो रहा है। - कपिलदेव उपाध्याय, वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed