{"_id":"0476178b9178e95776e66ad51d07d287","slug":"voting-for-panchayat-poll-in-mathura-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण के लिए अतिरिक्त इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण के लिए अतिरिक्त इंतजाम
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Thu, 15 Oct 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत के तीसरे चरण में जिले में होने जा रहे सबसे बड़े चुनाव कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। पहले से अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। ब्रीफिंग में डीएम और एसएसपी ने हर सूचना को अधिकारियों से साझा करने और अटैंड करने को कहा। अफवाहों पर दौड़ लगाने से पहले संतुष्ट होने के बारे में बताया।
शनिवार को जनपद के गोवर्धन, फरह और मथुरा ब्लाक में जिला पंचायत के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके लिए गुरुवार शाम पुलिस लाइन में हुई पुलिस और प्रशासन की ब्रीफिंग में डीएम राजेश कुमार और एसएसपी डा. राकेश सिंह ने कहा कि इस बार सभी को सतर्कता के साथ काम करने की जरूरत है। 261 मतदान केंद्र और 703 पोलिंग बूथ वाले इस चरण में पहले से अधिक इंतजाम किए गए हैं।
डीएम ने बताया कि इसमें तीन सुपर जोन, छह जोन बनाए गए हैं। इसके अलावा मथुरा में 12 सेक्टर, गोवर्धन में 10 और फरह में 11 सेक्टर बनाए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि पहले से बेहतर पुलिस व्यवस्था की गई है। इसमें 10 की जगह 14 सुपर क्लस्टर, 27 की जगह 36 क्लस्टर दस्ते तैनात रहेंगे। यह दस्ते झगड़े, बूथ कैप्चरिंग की सूचना पर पांच मिनट के अंदर मौके पर अटेंड करेंगे। साथ ही 18 मार्गों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी। इसके अलावा आठ थानों की मोबाइल टीम और सात अन्य पुलिस अधिकारियों के मोबाइल दस्ते हर वक्त घूम घूम कर शांति व्यवस्था कायम करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
सिपाही निलंबित
जिला पंचायत के दूसरे चरण में मतदान में थाना नौहझील क्षेत्र में गढ़ी बालकिशन में प्राइमरी पाठशाला में तैनात राया थाने का सिपाही धीरज कुमार बिना बताए ड्यूटी से गायब हो गया। एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि अनुशासन हीनता पर एसएसपी ने सिपाही धीरज को निलंबित कर दिया है।