{"_id":"8587b16017fadcb38f91e2b3c90d5434","slug":"voting-for-panchayat-poll-in-mathura-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":" पहली बार मतदान का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार मतदान का जोश
कुशल प्रताप सिंह
Updated Tue, 13 Oct 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में मंगलवार को युवाओं ने जोश के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान पहली बार वोट डालने आए मतदाताओं में गजब का उत्साह दिखा।
मांट मूला निवासी बीए की छात्रा साधना जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वोट देने के लिए आई थीं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि वोट करना हमारा अधिकार है।
इसी बूथ पर बीकॉम की छात्रा ब्रजेश भी भरी दोपहरी में वोट डालने के लिए आई। परिवार के साथ पूजा वोट डालने पहुंची है। सभी युवतियां बेझिझक कतार में लगीं और अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। पहली बार मतदान केंद्र पर मतदाता के तौर पर पहुंचने का उत्साह सभी के चेहरों पर दिखाई दे रहा था।
इसके अलावा आधी आबादी (महिलाएं) भी मतदान में पीछे नहीं रहीं। गांव जाबरा निवासी नीतू चौधरी ने मतदान करने के बाद बताया कि उन्होंने क्षेत्र का विकास करने में सक्षम और महिलाओं को सुरक्षा देने वाले उम्मीदवार को ही अपना वोट दिया है। मांट मूला की कमला देवी का कहना था कि गांव में बिजली और पीने के पानी की व्यवस्था कराने का आश्वासन देने वाले प्रत्याशी को उन्होंने वोट दिया है।