फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   voting for panchayat poll in mathura

बिरजापुर में पथराव, नवादा में फटकारी लाठियां

Sat, 05 Dec 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sat, 05 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
voting for panchayat poll in mathura
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मतदान के दौरान फर्जी मतदान की बात पर थाना हाईवे के गांव बिरजापुर में पथराव हो गया। आजमपुर में पुलिस ने लाठियां भांजकर सैकड़ों प्रत्याशी समर्थकों को खदेड़ा। नौगांव और तंतूरा में हुई मारपीट में दो लोगों के सिर फट गए। जिले में करीब 12 स्थानों पर मारपीट की घटनाएं हुईं।
विज्ञापन


थाना हाईवे के गांव बिरजापुर में प्रधान पद के लिए एसी आरक्षित सीट पर वोट डाले गए। गांव में दो जातियों के लोग फर्जी वोटिंग और छींटाकशी पर दोपहर करीब 2:30 बजे आमने-सामने आ गए। मारपीट के बाद पथराव होने लगा। प्राइमरी स्कूल स्थित मतदान केंद्र के पास बने मकानों से महिलाओं ने वोटरों पर पथराव किया। इससे कुछ देर के लिए मतदान रुका।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ महावन अजय कुमार, एसडीएम महावन चंद्र विजय सिंह और एसओ हाईवे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों पर लाठियां भांजी। इसके बाद जब लोग वोट देने नहीं निकले तो सीओ और एसडीएम के नेतृत्व में गांव में फ्लैग मार्च कर वोट करने की अपील की गई। इसके बाद सैकड़ों महिलाएं वोट डालने आईं। मामले में पुलिस ने चार पोलिंग एजेंट को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर आजमपुर ग्राम पंचायत और नवादा मतदान केंद्र पर सुबह से ही माहौल तनावपूर्ण रहा। फर्जी वोटिंग के पीछे तीन प्रत्याशियों के समर्थक बार-बार भिड़ते रहे। यहां दर्जनों बार पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को दौड़ाया। हाईवे के गांव नौगांव में प्रधान पद एससी के लिए रिजर्व है। इसी गांव में नगला अमरा के लोगों के भी वोट डाले गए। प्रधान पद के प्रत्याशी भूरी सिंह नट और धर्मेन्द्र सिंह पक्ष के समर्थक शाम चार बजे भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। इसमें दो लोगों को चोट लगी है।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों का मेडिकल कराया। हाईवे के गांव तंतूरा में वोट डालने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें सुभाष नाम के पोलिंग एजेंट का सिर फट गया। फरह के गांव कौंह में बिना आईडी प्रूफ के वोट डालने को लेकर दो प्रत्याशी भिड़ गए। दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक गांवों से फर्जी मतदान और मारपीट की सूचनाएं कंट्रोल रूम को मिलती रहीं। इस पर सुपर क्लस्टर और क्लस्टर दस्ते दौड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed