{"_id":"6d5b78d8db91f27872b7fcd92f359221","slug":"voting-for-panchayat-poll-in-mathura-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.65 लाख मतदाता करेंगे 639 उम्मीदवारों का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.65 लाख मतदाता करेंगे 639 उम्मीदवारों का फैसला
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के लिए 13 अक्तूबर को मतदान होगा। 2.65 लाख मतदाता करेंगे 639 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे। इसमें जिला पंचायत के 55 और क्षेत्र पंचायत के 584 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।
पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में मांट तहसील के अंतर्गत मांट और नौहझील ब्लाक में मतदान होगा। यहां जिला पंचायत की सात सीटों के लिए 55 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं।
क्षेत्र पंचायत मांट के 84 वार्ड के लिए 321 उम्मीदवार और नौहझील क्षेत्र पंचायत में 92 वार्ड के लिए 263 उम्मीदवार हैं। द्वितीय चरण के अंतर्गत उम्मीदवारों का फैसला 2.65 लाख मतदाताओं को करना है। इसमें 1.22 लाख महिला मतदाता हैं। मतदान के 176 मतदान केन्द्र और 416 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव-द्वितीय चरण
ब्लाक नौहझील और मांट
जिला पंचायत के वार्ड एक से सात तक
नौहझील क्षेत्र पंचायत के 92 वार्ड
मांट क्षेत्र पंचायत के 84 वार्ड
मांट ब्लाक
द्वितीय चरण के अंतर्गत मांट ब्लाक में 43 ग्राम पंचायत और आठ न्याय पंचायत हैं। कुल मतदाता 1,27,567 हैं। यहां 81 मतदान केन्द्र और 185 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इसमें 18 संवेदनशील और 5 अति संवेदनशील केन्द्र हैं। ये सभी अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए हैं।
नौहझील ब्लाक
नौहझील ब्लाक में कुल 13 न्याय पंचायत और 67 ग्राम पंचायत हैं। द्वितीय चरण में चुनाव के लिए इस ब्लाक में 94 मतदान केन्द्र और 233 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इसमें 18 सेक्टर, तीन जोनल सेक्टर बनाए गए हैं। इसमें भी 11 संवेदनशील, 39 अति संवेदनशील, 9 अति संवेदनशील प्लस मतदान केन्द्र शामिल हैं।
मांट में 500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
द्वितीय चरण में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मांट और नौहझील ब्लाक में 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 3 जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। पुलिस की तरफ से थाना मांट क्षेत्र 6 क्लस्टर और 3 सुपर क्लस्टर में बांटा गया है। यहां चार अतिरिक्त मोबाइल टीम भी रहेंगी। चार स्थानों पर बैरियर लगाया जाएगा। इसमें अलीगढ़ बार्डर पर गांव बकला, मांट ब्रांच गंग नहर, गांव दरबे, नौहझील-मांट मार्ग पर भन्द्रवन और चौथा डांठोली पर बैरियर होगा। मांट थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया की 500 पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। 78 पुलिसकर्मियों को रिजर्व में थाने पर रखा गया है।
आज संवेदनशील केन्द्रों पर सकर्तक निगाहें
डीएम और एसएसपी ने मांट, नौहझील ब्लाक के अतिसंवेदनशील गांवों की जानकारी ली। निगरानी के लिए सुरीर कोतवाली में कंट्रोल रूम बनाया गया है। मतदान के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। रवानगी से पहले डीएम राजेश कुमार ने दोनों स्थानों पर पोलिंग पार्टियों की जानकारी ली। नौहझील ब्लाक से कुल 233 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई हैं। जबकि मांट ब्लाक से 185 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर भेजी गई हैं।
आचार संहिता के उल्लंघन में कार्रवाई
पंचायत चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन में जनपद में अब तक बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है। अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि पूरे जनपद में अब तक आचार संहिता के उल्लंघन में 29 मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। 372 वाहनों का चालान किया गया है। करीब तीस हजार लीटर और 153 पेटी शराब पकड़ी गई। 22 वाहनों को सीज किया गया है। 13.7 किलो ग्राम नशीला पदार्थ भी पकड़ा गया है। 2,244 बैनर, पोस्टर, होर्डिंग हटाए गए हैं। 7,206 शस्त्रों को जमा कराया गया है।