{"_id":"ed0ddba3a9f175086f04bdfa6e8a9c1a","slug":"voting-for-panchayat-poll-in-mathura-hindi-news-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन बांगर में फर्जी मतदान करते छह पकड़े, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन बांगर में फर्जी मतदान करते छह पकड़े, हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन कोतवाली के अंतर्गत 15 मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। करीब 11 बजे वृंदावन बांगर के संदीपनि मुनि में बने पोलिंग बूथ पर फर्जी मतदान के विवाद में हंगामा खड़ा हो गया।
बताए अनुसार यहां छह लोगों को मतदान स्थल पर फर्जी मतदान करते पकड़ लिया गया। यह सभी लोग सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा की पत्नी धनवंतरि देवी के पक्ष में वोट डालने आए बताए गए। इसके विरोध में अन्य प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने मतदान स्थल के बाहर प्रदर्शन कर प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी चार्ज कर लोगों को दौड़ा दिया।
इसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम रामअरज यादव के आदेश पर सीओ पीयूष कुमार सिंह ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा के बिस्तर को जबरन हटाया। इस दौरान प्रत्याशी का बैनर फट जाने से गुरुदेव शर्मा और सीओ के बीच नोकझोंक भी हुई। इधर अन्य प्रत्याशियों ने प्रशासन से फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए पुन: मतदान कराने की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस ने फर्जी मतदान करने के आरोप में झांसी के रंगनाथ, टूंडला निवासी अनिल कुमार, ग्वालियर के उमाशंकर, बराहघाट के जमुना प्रसाद, आगरा के सत्यवीर सिंह और भरतिया गांव के कौशल को हिरासत में ले लिया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा ने किसी प्रकार के फर्जी मतदान होने के आरोपों को निराधार बताया है। कहा कि जो लेगा हल्ला मचा रहे हैं उन्हीं के लोगों ने फर्जी मतदान किया।
इधर कैलाश नगर स्थित सत्यादेवी गर्ग सरस्वती शिशु मंदिर में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच नोकझोंक के बाद पुलिस ने दोनों को मतदान स्थल से सौ मीटर दूर रहने के आदेश दिए। अतिसंवेदनशील गांव राजपुर के गुरुकुल विश्वविद्यालय पर सुबह 7:30 बजे पहुंचे डीएम राजेश कुमार और एसएसपी डॉ. राकेश सिंह ने ड्रोन कैमरे के माध्यम से सुरक्षा का जायजा लिया।
वृंदावन कोतवाली के अंतर्गत गोपालगढ़ प्राथमिक विद्यालय, छटीकरा, तेहरा, धौरेरा, अक्रूर, कैलाश नगर कालोनी स्थित सत्यादेवी सरस्वती विद्या मंदिर, गांव बुर्जा स्थित प्राथमिक पाठशाला, कोटा, छरौरा, आटस प्राइमरी स्कूल, नगला रामताल, वृंदावन बांगर स्थित मतदान स्थलों सहित अतिसंवेदनशील गांव राजपुर स्थित गुरुकुल विश्व विद्यालय मतदान स्थल पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हो गया।