फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   voting for panchayat poll in mathura

तीसरे चरण में 73.58 प्रतिशत मतदान

Sat, 05 Dec 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sat, 05 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
voting for panchayat poll in mathura
ग्राम पंचायत के तीसरे चरण में शनिवार को फरह, मथुरा और गोवर्धन ब्लाक में 73.58 फीसदी मतदान हुआ। इसमें सबसे अधिक 78.04 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि मथुरा ब्लाक में 70.57 और गोवर्धन में 72.15 प्रतिशत वोट पड़े। छिटपुट घटनाओं को छोड़ जिले में तीसरे चरण का मतदान शांति पूर्वक रहा।
विज्ञापन


शनिवार को मतदान के प्रति लोगों में शुरुआत से ही अच्छा रुझान नजर आया। पहले दो घंटे में सुबह नौ बजे तक 14.14 प्रतिशत वोट पड़े। इसमें मथुरा ब्लाक में 13.15 प्रतिशत, गोवर्धन में 13.69 प्रतिशत और फरह ब्लाक में 15.60 प्रतिशत वोट डाले गए। फरह ब्लाक में मतदान का यह रुझान शुरू से लेकर मतदान खत्म होने तक सबसे अधिक बना रहा।
विज्ञापन


अगले दो घंटों में महज दो प्रतिशत का इजाफा हुआ। सुबह 11 बजे के आए आंकड़ों के अनुसार जिले में 31.26 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें मथुरा ब्लाक में 29 प्रतिशत, गोवर्धन में 32.66 और फरह ब्लाक में 32.13 प्रतिशत वोट डाले गए। दोपहर एक बजे मत प्रतिशत बढ़कर 47.72 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें मथुरा ब्लाक में 46.05, गोवर्धन में 48.06 और फरह में 49.06 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर तीन बजे यह प्रतिशत 63.97 पर पहुंच गया। इसमें मथुरा ब्लाक की हिस्सेदारी 58.15 प्रतिशत, गोवर्धन की 64.64 और फरह ब्लाक की हिस्सेदारी 69.12 प्रतिशत रही। मतदान खत्म होने तक जिले का मतदान प्रतिशत 73.58 हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed