फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   voting for panchayat poll in mathura

डीएम ने सर्वोदय इंटर कालेज में लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Sat, 28 Nov 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sat, 28 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
voting for panchayat poll in mathura
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को चौमुंहा के सर्वोदय इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं।
विज्ञापन


ब्लाक में 41 ग्राम पंचायतों के लिए 144 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। 242 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 537 वार्डों में से 142 वार्ड के सदस्य पद के लिए 535 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। पूरे चौमुंहा ब्लाक को 14 सेक्टर में बांटा गया है।

प्रत्येक सेक्टर में एक मजिस्ट्रेट और पूरे ब्लॉक में एक जोनल मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। आरओ एके रघुवंशी ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियां चुनाव के लिए सामग्री जा चुकी हैं।
विज्ञापन


समय-समय पर सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान की प्रगति रिपोर्ट और वोटिंग प्रतिशत बताते रहेंगे। इस दौरान डीएम राजेश कुमार ने सर्वोदय इंटर कालेज पर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉर्डर किए सील
नंदगांव ब्लाक के श्रीकृष्ण चैतन्य इंटर कालेज से शुक्रवार पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। पीठासीन अधिकारी के साथ मतदानकर्मी मतदान सामग्री सिर पर रखकर वाहन तक पहुंचे। यहां डीएम राजेश कुमार ने मतदानकर्मियों को दिशा निर्देश दिए। शुक्रवार शाम को नंदगांव ब्लॉक के बॉर्डर की सीमा सील कर पुलिस बल तैनात किया गया। बरसाना थाने के प्रभारी ने बताया कि राजस्थान से जुड़ने वाले सभी मार्गों को सील कर दिया गया है। बैरियर पर पुलिस तैनात है।  


अतिसंवेदनशील केंद्रों पर पैनी नजर
अति संवेदनशील मतदान केंद्र हाथिया और कमई में प्रशासन ने पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है। एसपी देहात अजय कुमार ने बताया कि दोनों केंद्रों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed