फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   vote counting in mathura

3995 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज

Sat, 31 Oct 2015 09:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sat, 31 Oct 2015 09:00 PM IST
विज्ञापन
vote counting in mathura
चार चरणों में मतदान होने के बाद एक नवंबर को जिला और क्षेत्र पंचायत के उम्मीदवारों के भाग्य की मत पेटिकाएं खुलने जा रहीं हैं। इसमें जिला पंचायत की 38 सीटों के लिए 351 उम्मीदवारों का फैसला होना है। मतगणना प्रत्येक ब्लाक मुख्यालय पर रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के पहले चरण में नौ अक्तूबर को चौमुंहा, छाता, नंदगांव क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत की नौ वार्ड के लिए वोट डाले गए थे। इसमें जिला पंचायत के 78 उम्मीदवार और तीन क्षेत्र पंचायतों के 583 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज सामने आना है।
विज्ञापन


द्वितीय चरण के ब्लाक मांट और नौहझील में जिला पंचायत के एक से सात तक के लिए 55 उम्मीदवार हैं, इन दोनों क्षेत्र पंचायत के लिए 584 उम्मीदवार हैं। तीसरे चरण के अंतर्गत  गोवर्धन, फरह और मथुरा ब्लाक क्षेत्र में जिला पंचायत के 17 से 30 तक के लिए 146 उम्मीदवार और क्षेत्र पंचायत के उम्मीदवारों का फैसला आना है। अंतिम चरण के ब्लाक राया और बलदेव में 31 से 38 तक के जिला पंचायत के 72 उम्मीदवार और क्षेत्र पंचायत के 944 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम चरण-
चौमुंहा, नंदगांव और छाता ब्लाक
-जिला पंचायत- वार्ड 8 से 16 तक
-जिला पंचायत के 78 उम्मीदवार मैदान में
-क्षेत्र पंचायत चौमुंहा-177 उम्मीदवार
-क्षेत्र पंचायत छाता-194 उम्मीदवार
-क्षेत्र पंचायत नंदगांव-212 उम्मीदवार
प्रमुख बात- पूर्व मंत्री चौधरी लक्ष्मीनाराण और पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल की पत्नियां मैदान में।

द्वितीय चरण-
-मांट और नौहझील ब्लाक
-जिला पंचायत- वार्ड एक से सात तक
-जिला पंचायत के उम्मीदवार 55
-नौहझील क्षेत्र पंचायत 92 वार्ड, उम्मीदवार 263
-मांट क्षेत्र पंचायत 84 वार्ड, 321 उम्मीदवार
प्रमुख बात-पूर्व मंत्री श्यामसुंदर शर्मा की पत्नी और पुत्र सहित वर्तमान सहकारी बैंक चेयरमैन जगदीश नौहवार की पत्नी भी लड़ रही हैं चुनाव।

तीसरा चरण
-गोवर्धन, फरह और मथुरा ब्लाक क्षेत्र
-जिला पंचायत के वार्ड 17 से 30 तक
-जिला पंचायत के उम्मीदवार-146
-क्षेत्र पंचायत गोवर्धन उम्मीदवार-392
-क्षेत्र पंचायत फरह उम्मीदवार-308
प्रमुख बात- वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष भी मैदान में।

चौथा चरण
-राया और बलदेव ब्लाक क्षेत्र
-जिला पंचायत के वार्ड 31 से 38 तक
-जिला पंचायत के 72 उम्मीदवार
-क्षेत्र पंचायत राया 98 वार्ड, 486 उम्मीदवार
-क्षेत्र पंचायत बलदेव 93 वार्ड 458 उम्मीदवार
प्रमुख बात-गोवर्धन के विधायक राजकुमार रावत की पत्नी चुनाव मैदान में।

ब्लाक मुख्यालयों पर यहां होगी मतगणना
-चौमुंहा- सर्वोदय इंटर कालेज
-छाता- गांधी इंटर कालेज छाता
-नंदगांव- श्रीकृष्ण चैतन्य इंटर कालेज
-मांट - ब्रज आदर्श इंटर कालेज
-नौहझील- जनता इंटर कालेज
-मथुरा- राजकीय इंटर कालेज
-फरह- दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कन्या इंटर कालेज
-गोवर्धन- डीएवी इंटर कालेज
-राया- राष्ट्रीय इंटर कालेज
-बलदेव- श्री बलभद्र इंटर कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed