{"_id":"fdc497a11c9abe864f43bbbdba03898b","slug":"volvo-and-roadways-bus-accident-on-yamuna-expressway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोल्वो और रोडवेज बस भिड़ीं, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोल्वो और रोडवेज बस भिड़ीं, दो की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 18 Jan 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को तड़के घने कोहरे में दो बस भिड़ गईं। हादसे में चालक परमहंस सहित दो की मौत हो गई। दो दर्जन से अधिक लोग घायल बताए गए हैं।
हादसा थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 102 पर गांव भीम के निकट हुआ। हादसे में लखनऊ प्लेटिनम लाइन लक्जरी रोडवेज बस चालक परमहंस (42 वर्ष) गांव बेरी, जिला समस्तीपुर बिहार की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में उपचार के लिए ले जाने के रास्ते में वाल्वो बस के यात्री इटावा के मिश्री टोली निवासी अनमोल वर्मा (21) की भी मौत हो गई। अनमोल नोएडा स्थित एक कालेज में बीफार्मा के छात्र थे।
बड़ी संख्या में दोनों बस में सवार यात्री घायल हैं। हादसे की सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों ने बसों के शीशे तोड़कर उनमें सवार लोगों को बाहर निकाला। हादसे से सहमे कई यात्री अपना सामान भी बसों में छोड़ कर गंतव्य को चले गए।