{"_id":"63bc5619024d6d1a9560c2c8","slug":"voices-of-opposition-are-becoming-vocal-against-the-construction-of-the-corridor-mathura-news-mtr5272044157","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कॉरिडोर निर्माण के विरोध में मुखर हो रहे विरोध के स्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कॉरिडोर निर्माण के विरोध में मुखर हो रहे विरोध के स्वर
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण को लेकर सरकारी स्तर पर चल रही कवायद के बाद मंदिर के गोस्वामी समाज में विरोध के स्वर मुखर हो रहे हैं। हालांकि यह विरोध के स्वर सार्वजनिक तो अभी नहीं हैं, लेकिन गोस्वामी समाज के बीच इसे लेकर आगे की रणनीति बनाई जा रही है। इधर, कई सेवायत कॉरिडोर निर्माण रोकने के लिए विकल्प के बारे में भी जानकारी साझा कर रहे हैं।
पिछले दिनों ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय कमेटी का गठन किया। बीते मंगलवार को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, मथुरा-वृंदावन नगर निगम की संयुक्त टीम ने राजस्व विभाग के साथ मंदिर के आसपास की संपत्तियों का सर्वे कर चिन्हांकन और मूल्यांकन की कार्रवाई शुरू की।
रविवार को सर्वे और चिन्हांकन का कार्य पूर्ण होते ही मंदिर सेवायतों में संपत्तियों के खोने का डर सताने लगा है। इसके बाद मंदिर सेवायतों ने आगे की रणनीति और विकल्पों पर मंथन किया है। बताया जा रहा है कि मंदिर के गोस्वामियों के एक ग्रुप ने कॉरिडोर निर्माण के खिलाफ मोर्चा खोलने की रणनीति बनाई है तो दूसरा ग्रुप विधिक विकल्पों पर विचार करने की योजना बना रहा है। गोस्वामी समाज के व्हाट्सएप ग्रुप पर सेवायत एक-दूसरे की राय ले रहे हैं, जिसमें सरकार के वर्तमान रुख को देखते हुए अधिकांश मंदिर गोस्वामियों ने शांति पूर्ण विरोध प्रदर्शन करने पर सहमति जताई है। सेवायत दिनेश गोस्वामी में बताया कि मंगलवार को दोपहर में इस संबंध में चर्चा करके आगे की रणनीति बनाई जाएगी। सेवायत प्रह्लाद गोस्वामी ने बताया हम सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।