{"_id":"5e5294ec8ebc3ef3be4d21b4","slug":"vishaal-bhandaare-mathura-news-agr4308738176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालों का आयोजन जाति का नहीं सर्वसमाज का : लक्ष्मीनारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालों का आयोजन जाति का नहीं सर्वसमाज का : लक्ष्मीनारायण
विज्ञापन
मथुरा। नंदगांव में आयोजित 52 पाल के कार्यक्रम में ऊंट पर बैठकर आए सरदारी के लोग।
- फोटो : MATHURA
नंदगांव (मथुरा)। कस्बा के दिवाका मोहल्ला में आयोजित विशाल भंडारे में एक लाख से ज्यादा लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण सपरिवार व्यवस्थाओं का घूम-घूम कर जायजा लेते रहे। उन्होंने कहा कि पालों का यह आयोजन किसी जाति धर्म का नहीं बल्कि सर्वसमाज का कार्यक्रम है। सुबह 8 बजे संत सम्मेलन हुआ। इसी के साथ भंडारा शुरू हो गया।
मथुरा-आगरा के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के तमाम गांवों के लोग एवं सरदारी ने भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की झलकियां देखी गईं। कोई घोड़ी पर बैठ कर तो कोई ऊंट पर बैठ कर भंडारे में पहुंचा। कोई डीजे के साथ तो कोई बैंडबाजों के साथ आया। अतिथियों का पुष्प बरसा कर स्वागत किया। सरदारी का पटुका पहना कर एवं मुखिया का साफा बांध कर स्वागत किया गया।
मंच संचालन करते हुए कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने कहा कि शांतिदूत भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली नंदगांव में आयोजित भंडारा किसी जाति या धर्म विशेष का नहीं होता है। यहां सभी समुदाय एवं जाति के लोगों ने एक ही जगह बैठ कर प्रसाद ग्रहण किया है। ऐसे आयोजन देश को एक सूत्र में बांधते हैं और इतिहास रचते हैं।
विज्ञापन
आयोजक दानबिहारी, चौ. दानो नेता ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कोकिलावन के महंत प्रेमदास महाराज, कमलाकांत महाराज, एमएलसी लेखराज चौधरी, जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी, मनोज फौजदार, पीतम प्रधान, उद्योगपति जेपी त्यागी, रामबाबू कटैलिया, दानबिहारी, बदन पहलवान, डॉ. नंदन सिंह, प्रेम सिंह, ब्रजदास सुनील सिंह, ऊधम सिंह, विजेंद्र मुनीम, बच्चू सिंह चेयरमैन प्रतिनिधि, 52 पाल के अध्यक्ष अरुण सिंह जेलदार, सरदार सिंह पूर्व मंत्री, कुमर रावत, पूरन प्रकाश विधायक, अमर सिंह पौनियां, राजपाल भरंगर आदि मौजूद थे।