फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vinod Goswami's painting will be included in the Republic Day celebrations

गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होगी विनोद गोस्वामी की पेंटिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
Vinod Goswami's painting will be included in the Republic Day celebrations
नंदगांव। राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा की ओर से 25 दिसंबर से 2 जनवरी 2022 तक चंडीगढ़ में स्क्रॉल की पेंटिंग के लिए कला कुंभ कलाकार कार्यशाला के आयोजन में नंदगांव के विनोद गोस्वामी ने अपनी तूलिका से ब्रज के रंग बिखेरे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। ये उत्सव भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के गुमनाम नायकों की वीरता की कहानियों के प्रतिनिधित्व पर आधारित है। ये राष्ट्रीय गौरव और उत्कृष्टता को व्यक्त करने के माध्यम के रूप में कला की क्षमता का विश्लेषण करते हुए गणतंत्र दिवस समारोह 2022 का एक अभिन्न अंग होंगे। चंडीगढ़ की चितकारा यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में नंदगांव निवासी विनोद गोस्वामी द्वारा 10 बाई 10 फीट लंबे कैनवास पर भरतपुर रियासत के महाराज सूरजमल की पेंटिंग बनाई, जिसे खूब सराहा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 250 कलाकारों ने 1450 मीटर लंबे कैनवास पर एक साथ प्रतिभाग किया। आजादी का अमृत महोत्सव प्रगतिशील भारत के 75 साल और इसके लोगों, संस्कृति एवं उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का उत्सव मनाने के लिए भारत सरकार की एक पहल है। यह भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक पहचान के बारे में प्रगति का चित्रण है। विनोद गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने आर्ट वर्क में महाराजा सूरजमल को इसलिए चुना कि वे ब्रज की आन-बान-शान और भगवद भक्त थे। ब्रज क्षेत्र उनके योगदान को भुला नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed